×

शाहजहांपुर: पत्नी को बचाने में विकलांगता नहीं बनी बाधा

थाना सिंधौली के ग्राम खंडसार निवासी 63 साल के राम स्वरूप और उनकी 62 साल पत्नी सूरजा देवी कच्चे घर के अंदर सोने की तैयारी कर रही थी। उनके बेटे रामौतार और सत्यदेव सो चुके थे। परिजनों के मुताबिक तभी घर के अंदर तेंदुआ आ गया और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया।

Roshni Khan
Published on: 27 April 2019 5:25 AM GMT
शाहजहांपुर: पत्नी को बचाने में विकलांगता नहीं बनी बाधा
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला की आवाज सुनकर बुजुर्ग विकलांग पति ने पांच मिनट तक तेंदुए का सामान किया। और आखिर विकलांग पति ने बुजुर्ग पत्नी को तेंदुए से बचा लिया और तेंदुआ भाग निकला। चीखपुकार सुनकर परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुइ है।

ये भी देखें:कोलंबो: सुरक्षाबलों की फायरिंग में 15 संदिग्धों की मौत

घटना थाना बीती रात करीब 12 बजे की है। थाना सिंधौली के ग्राम खंडसार निवासी 63 साल के राम स्वरूप और उनकी 62 साल पत्नी सूरजा देवी कच्चे घर के अंदर सोने की तैयारी कर रही थी। उनके बेटे रामौतार और सत्यदेव सो चुके थे। परिजनों के मुताबिक तभी घर के अंदर तेंदुआ आ गया और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले मे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी तेंदुआ बुजुर्ग महिला को खींचकर ले जाने लगा। चीखपुकार सुनकर बुजुर्ग महिला का विकलांग पति राम स्वरूप घर के अंदर पहुचे और उसने तेंदुए से अपनी पत्नी की जान बचाई। इतना ही नही बुजुर्ग पति पांच मिनट था तेंदुए से लङता रहा। और इसी बीच उन्होंने तेंदुए का गला दबा दिया। खुद की जान खतरे मे देखकर आखिर तेंदुए को वापस भागना पड़ा। उसके बाद घायलों के बेटे आ गए और उन्होंने उनको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुइ है।

ये भी देखें:यूपी बोर्ड: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के नतीजे आज, newstrack.com पर देखें परिणाम

ईएमओ डाक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि घायल बुजुर्ग पति पत्नी को लाया गया है। उनके उपर तेंदुए ने हमला किया है। जिससे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story