×

शाहजहांपुर :कांग्रेस प्रत्याशी का अनोखा नामांकन बना चर्चा का विषय

यूपी के शाहजहांपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भ्रम स्वरूप सागर ने आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर मे नामांकन कराया। उनके साथ धौरहरा सीट से प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद साथ रहे।

Roshni Khan
Published on: 6 April 2019 8:27 AM GMT
शाहजहांपुर :कांग्रेस प्रत्याशी का अनोखा नामांकन बना चर्चा का विषय
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री के साथ कराया नामांकन। कांग्रेस प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भगवान का नाम लेकर नारियल फोङकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश किया।

उसके बाद उन्होंने डीएम के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी का ये अनोखा नामांकन चर्चा का विषय बना रहा।

ये भी देखें:बरेली: फौजी ने पत्नी पर फेंका तेजाब, महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

यूपी के शाहजहांपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भ्रम स्वरूप सागर ने आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर मे नामांकन कराया। उनके साथ धौरहरा सीट से प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद साथ रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी जब नामांकन स्थल के पास पहुचे तो उन्होंने बैरिकेडिंग पार करने से पहले भगवान का नाम लेकर नारियल फोङकर प्रवेश किया।

उसके बाद उनके साथ चार प्रस्तावक भी नामांकन कराने गए। कांग्रेस प्रत्याशी का अनोखा नामांकन शहर मे चर्चा का विषय बना रहा। कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन कराने से पहले शहीदों की प्रतिमाओं के पास पहुचे। जहां उन्होने शहीद की प्रतिमाओं का माल्यार्पण भी किया।

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन कराने के बाद वापस लौटे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पांच साल बीजेपी सरकार हो गए है। किसने कितनी चौकीदारी की है। कौन कौन भाग गए है। ये सब जनता के सामने है। जनता ने अनुभव किया है। देश की जनता से झूठे वादे किए गए है। एक भी वादा पूरा नही किया गया है।

किसानों की आमदनी दोगुनी करने कि बात की थी। लेकिन अब तो आधी हो गई। गन्ना पैमेंट हुआ नही अभी भी भुगतना बाकी है। मैं सत्ताधारी नेता को चैलेंज करता हूं वह मुझे किसी एक गांव में ले चले। वहां दिखा दें कि कितने युवाओं को नौकरी दी गई है।

ये भी देखें:सांसद का रिपोर्ट कार्ड: खुद के काम पर नहीं, मोदी के नाम पर भरोसा

वही कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नारियल फोङकर नामांकन कराने के सवाल पर कहा कि धर्म और राजनीति अलग अलग है। हम धर्म के नाम पर राजनीति नही करते है। ये हमारी वक्तिगत आस्था है। इसलिए नारियल फोङकर अगर नामांकन कराया है तो इसे राजनीति से जोड़कर नही देखना चहिए।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story