×

शाहजहांपुर में सपा नेता के बेटे का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सपा नेता की खेत में संदिग्ध लाश मिली है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने रंजिश में बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Jun 2019 5:19 AM GMT
शाहजहांपुर में सपा नेता के बेटे का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
X

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सपा नेता की खेत में संदिग्ध लाश मिली है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने रंजिश में बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र मजरा गांव की है। यहां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता विजेंद यादव का बड़ा बेटा कल सुबह से ही घर से गायब था। सुबह से ही परिजन बेटे की तालश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

तभी अचानक खबर मिली कि मजरा गांव में एक शव मिला है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो शव का सपा नेता विजेंद्र के बड़े बिपिन यादव रूप में पहचान हुई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिले में बड़ी तादाद में सपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर और थानें में शव रखकर काफी हंगामा किया।

यह भी पढ़ें…ईद पर ममता बनर्जी का बयान, डरें नहीं मुस्लिम, जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा

परिजन रंजिश हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी को नामजद नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर शव पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचते ही भाजपा नेता भी मृतक के पिता को सांत्वना देने पहुंचे। उसके बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने सपा नेता विजेंद्र यादव से बात कर उन्हे सांत्वना दी। भरोसा दिया कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

मृतक के पिता सपा नेता विजेंद्र यादव का कहना है कि उनके बेटे का इलाके के ही रहने वाले युवक से विवाद चल रहा था। आज सुबह से ही बेटा गायब था। उसकी जहर देकर हत्या की गई है। उसके बाद शव को खेत में डाला गया है। सपा नेता ने आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या में दो पुलिस के बड़े अधिकारी अफसर भी शामिल है। उनका कहना है कि उनके बेटे के हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए।

यह भी पढ़ें…आखिर छह महीने में ही महागठबंधन का अंत क्यों हो गया?

कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना का कहना है कि नौजवान बेटे की हत्या की गई है। मामला बहुत गंभीर है। मृतक केपिता से बात की है और उनसे हत्या के कारणों को पूछा है। इस घटना में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि विपिन यादव नाम के युवक की लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के लिए पैनल बनाया गया है। जिसकी वीडियोग्राफी कराने के भी आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि हत्या कैसे की गई है। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story