×

Bakrid 2022 in UP: अमन और शांति की दुआ के साथ अदा की गई बकरीद पर नमाज

Bakrid 2022: उत्तर प्रदेश में ईद उल अजहा का त्यौहार आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसके चलते शामली जनपद के ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने समय से पहुंचकर नमाज अदा की है।

Network
Report Network
Published on: 10 July 2022 4:39 AM GMT
बकरीद पर नमाज अदा करते नमाज़ी
X

बकरीद पर नमाज अदा करते नमाज़ी (फोटों साभार न्यूज़ नेटवर्क)

Bakrid 2022: उत्तर प्रदेश में ईद उल अजहा का त्यौहार आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसके चलते शामली जनपद के ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने समय से पहुंचकर नमाज अदा की है। वही इस दौरान ईदगाह के प्रांगण के अंदर ही लोगों ने लाउडस्पीकर की धीमी आवाज के साथ नमाज अदा की है। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क नजर आया है। वही नमाज के दौरान सभी मुस्लिम भाइयों ने भाईचारे की एकता और चैनो अमन की दुआ मांगी है। आपको बता दें कि ईद उल अजहा की नमाज आज पूरे देश में अदा की जा रही है। वही शामली में ईदगाह स्थल पर लगभग 4 से 5000 लोग नमाज अदा करने पहुंचे।

वही ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था के इंतजाम किए हुए थे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते सभी मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह प्रांगण के अंदर ही नमाज अदा की है। वही उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार लाउडस्पीकर की आवाज ईदगाह प्रांगण तक ही सीमित रखी गई। वही आज सुबह 7:00 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम भाई एकत्रित हुए। जिन्होंने पूरी दुनिया के लिए चैनो अमन की दुआ मांगी है।

जिसके चलते शामली जनपद में बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई गई है। नमाज अदा करने पहुंचे मोहम्मद जुनैद ओर मोहम्मद गुलफाम का कहना है कि आज शामली जनपद के ईदगाह स्थल पर हजारों की संख्या में मुस्लिम भाई नमाज अदा करने पहुंचे। जिन्होंने बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे और चैनो अमन की दुआ मांगते हुए नमाज अदा की है। वहीं नमाज अदा कराने में शामली जनपद की पुलिस प्रशासन का बड़ा सहयोग रहा है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story