×

Shamli News: भाजपा नेता की गाड़ी के आगे लेट गए किसान, किया हंगामा, जानिए पूरा मामला

Shamli News: किसानों ने भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह की गाड़ी रोककर जमकर हंगामा किया। कई किसान उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। किसानों की मांग थी कि उनके बकाया का भुगतान कराया जाए।

Pankaj Prajapati
Published on: 25 Aug 2023 11:31 AM GMT

Shamli News: किसानों ने भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह की गाड़ी रोककर जमकर हंगामा किया। कई किसान उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। किसानों की मांग थी कि उनके बकाया का भुगतान कराया जाए।

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

शामली की कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह की गाड़ी को जबरन रोक लिया। किसान उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। किसान यूनियन के कार्यकर्ता गन्ना किसानों के बकाया भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं की समाधान के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

दूसरी गाड़ी से भेजा गया एमएलसी को

किसानों ने करीब आधे घंटे तक भाजपा एमएलसी की गाड़ी को रोके रखा, प्रशासनिक अधिकारियों ने बमुश्किल भाजपा एमएलसी को दूसरी गाड़ी में बैठाकर कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकाला और राहत की सांस ली। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के सैकड़ां कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की मीटिंग लेकर निकलने लगे तो किसानों ने भाजपा एमएलसी की गाड़ी को जबरन रोक लिया और उसके आगे लेटकर हंगामा करने लगे। किसानों की मांग थी कि बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या व अन्य समस्याओं का समाधान किया जाए। किसानों का आरोप है कि भाजपा एमएलसी ने जबरन गाड़ी निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन किसानों की भीड़ के आगे उनकी एक न चली।

डीएम और एसपी ने सुनी किसानों की बात

-किसानों के बढ़ते हंगामे को देखकर जनपद के प्रशासनिक अधिकारी डीएम रविंद्र कुमार व एसपी अभिषेक कुमार भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे किसानों को समझने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने उनकी एक ने सुनी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह को दूसरी गाड़ी में बैठाकर कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकाला।

ये कहना है किसान यूनियन का

बाबा राजेंद्र सिंह मलिक संरक्षक भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक का कहना है कि हमारी जो मांग है वह सबसे पहले गन्ना पेमेंट की है। 14 दिन में गन्ने के पेमेंट का वादा किया था लेकिन इस साल का करोड़ों रुपए बकाया है। अभी तक हमारा गन्ने का पेमेंट नहीं हुआ है, जिससे किसान काफी समस्या में हैं। किसानों पर जो बिजली का बकाया भुगतान है, उसको लेकर बिजली विभाग की लगातार छापेमारी चल रही है। अगर बिजली का बिल जमा नहीं किया जाता तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है। फिर दोबारा से कनेक्शन जुड़वाने के लिए यह दोबारा से चार्ज लगाते हैं।

Pankaj Prajapati

Pankaj Prajapati

Next Story