TRENDING TAGS :
Ram Mandir News: शामली से अयोध्या राममंदिर के दर्शन हुए आसान, 69 बसे हुई रवाना
Ram Mandir News: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए 69 बसों को रवाना किया गया।
Ram Mandir source: social media
Ram Mandir News: जनपद से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए 69 बसों को रवाना किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बूढ़े बस में सवार होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए अयोध्या जाते दिखाई दिए। राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिस पर शामली के लोगों ने कहा की अब वह सब आसानी से बस में सवार होकर अयोध्या जाएंगे और श्री रामचंद्र भगवान के दर्शन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करेंगे।
70 बसे अयोध्या को रवाना
जनपद शामली से लगभग 70 बसे अयोध्या रवाना की गई। जहां पर सभी श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं में बहुत जोश देखने को मिला। सभी राम भक्तों में अयोध्या जाने और रामलला के दर्शन करने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। राम भक्तों द्वारा अपनी खुशी को जय श्री राम के उद्घोष के साथ व्यक्त करते हुए देखा गया। अयोध्या जाने वाली बस में सवार महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शामली से राम भक्तों को भगवान रामलला के दर्शन कराने हेतु करीब 69 बसे रवाना हो रही है। जिनमें से शामली शहर से 12 बसे, कैराना से 6 बसें, झिंझाना से 11 बस, एलम से 6 बस, बनत से 6, कांधला से ६, गढ़ी पुख्ता से 5, थानाभवन से 4, जलालाबाद से 4, सिलवर से 2, उन से 1, कडेला से 4 बसों को रवाना किया गया है। जिसमें बसों में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बूढ़े श्रद्धालु शामिल है।
दो दिन का होगा कार्यक्रम
यह पूरा कार्यक्रम 2 दिन का रहेगा। आगामी 7 फरवरी को सभी बसें अयोध्या से वापस दर्शन करा कर शामली पहुंचेंगी। इस दौरान बस में सवार श्रद्धालु राममय दिखाई दिए और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देते नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि हमें बहुत खुश है कि वे अयोध्या जा रहे हैं।