Shamli News: महिला ने सिपाही पति पर लगाए अवैध संबंध के आरोप, कहा- पुलिस नहीं करती कार्रवाई, वीडियो वायरल

Shamli News: महिला का कहना है कि पति है थाने के ठेकेदार हैं। इसलिए उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

Pankaj Prajapati
Published on: 25 Oct 2024 4:27 AM GMT
Shamli News
X

Shamli News (Pic: Newstrack)

Shamli News: महिला ने गढ़ीपुख्ता थाने में तैनात सिपाही पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी, एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुकी है। महिला का आरोप है कि सिपाही थाने की ठेकेदारी करता है इसलिए उसे कोई मदद नहीं मिल रही है। महिला ने वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया में न्याय की गुहार लगाई है मामला चर्चा का विषय बना है।

अवैध संबंध का आरोप

एक महिला की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है महिला ने वीडियो में बताया है कि उसका नाम शोभा शर्मा है वह हापुड़ की रहने वाली है। उसकी शादी देवली निवासी सचिन के साथ 28 अप्रैल 2019 में हुई थी। उसका पति सचिन उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। फिलहाल उसकी तैनाती शामली जनपद के गढ़ी पुख्ता थाने में चल रही है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे जानकारी मिली कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है जब उसने विरोध किया तो ससुराल वाले और सचिन ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से तंग आकर वह अपने मायके हापुड़ में रहने लगी।

दो साल पहले आया शामली

9 जनवरी 2022 को उसका पति उसे शामली में लेकर आया लेकिन उसे ना तो कोई सुविधा दी और ना ही उसके पास मिलने के लिए आता था। उसका बेटा भी उसके साथ में था बच्चे और उसके भूखा मरने की नौबत के कारण वह शामली से वापस लौट आई। महिला का आरोप है कि अलीगढ़ में पहली तैनाती के दौरान उसके पति का वँहा की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। महिला के पति की हत्या में उसके पति सचिन का भी नाम आया था सचिन को जेल भी जाना पड़ा था और वह डेढ़ साल तक जेल में रहा। सचिन जमानत पर बाहर आ गया। उसकी तैनाती गढ़ी पुख्ता थाने में है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह उसका ओर बेटे का खर्च भी नहीं देता और उसके साथ गाली गलौज करता है व जान से मारने की धमकी देता है।

नहीं होती कोई कार्रवाई

उसने कई बार शामली में अधिकारियों से भी मदद की गुहार लगाई है। लेकिन कोई मदद नहीं मिली महिला का कहना है कि अगर उसे मदद नहीं मिलेगी तो उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। महिला ने सिपाही पर यह भी गंभीर आरोप लगाए कि उसका पति सचिन थाने की ठेकेदारी करता है। जिसके कारण पुलिस भी उस पर कार्रवाई नहीं करती। लोगों में चर्चा है कि जब उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और उन्हें न्याय दिलाने की बात करती है तो वहीं एक महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में ही कांस्टेबल के रूप में तैनात सिपाही पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। वहीं क्षेत्र में भी चर्चा है कि थाना गढ़ी पुख़्ता पर सचिन नाम का सिपाही थाने की ठेकेदारी करता है जिस पर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जुआ सट्टा एवं अन्य गलत कार्यों से अवैध उगाई करने में शामिल रहता है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story