×

Shamli: महिला ने पति के साथ किया आत्मदाह का प्रयास, ससुर के उत्पीड़न से परेशान होकर उठाया कदम

Shamli: कस्बा बनत निवासी एक महिला ने ससुर के द्वारा कथित रूप से शारीरिक उत्पीड़न और संपत्ति से बेदखल किए जाने का आरोप लगाते हुए आज कलेक्ट्रेट परिसर में अपने पति के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया।

Pankaj Prajapati
Published on: 2 May 2024 11:57 AM GMT
shamli news
X

शामली में महिला ने पति के साथ किया आत्मदाह का प्रयास (न्यूजट्रैक)

Shamli News: जनपद के कस्बा बनत निवासी एक महिला ने ससुर के द्वारा कथित रूप से शारीरिक उत्पीड़न और संपत्ति से बेदखल किए जाने का आरोप लगाते हुए आज कलेक्ट्रेट परिसर में अपने पति के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसके इस प्रयास को सफल कर दिया। महिला का आरोप है कि उसकी जिंदगी उसके ससुर ने बर्बाद कर दी है।

शामली के कलेक्ट्रेट परिसर में उसे समय हंगामा खड़ा हो गया। जब एक महिला जिसका नाम सुनीता है जो कस्बा बनत निवासी है। वह अपने पति के साथ कलेक्ट पहुंची। वहां उसने कलेक्ट्रेट परिसर में पति के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया तथा आग लगाने का प्रयास किया। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया तथा उसके हाथ से तेल का बर्तन छीन दिया। महिला ने बताया कि उसके ससुर सेवाराम ने उनके पैतृक संपत्ति बेचकर रुड़की में मकान ले लिया तथा 6 साल से वही रहता है तथा उसके साथ लगातार बलात्कार करता चला आ रहा है।

महिला का कहना है कि हद तो तब हो गई अपने एक अन्य साथी मुकाम सिंह के साथ संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया। वह पहले भी अपने ससुर की इस करतूत को लेकर जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे मजबूर होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। महिला के पति शिवकुमार राणा ने बताया कि उसके पिता की पहले से ही उसकी पत्नी के ऊपर बुरी नजर थी। वह उसे अपनी पत्नी से मिलने नहीं देता था लगातार कहीं सालों से वह उसकी पत्नी के साथ बलात्कार करता रहा है, तथा बाद में उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया। अब उनके पास करने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story