'गाय वापसी' पर शंकराचार्य बोले- आजम ने बहुत ख्याल रखा, कुछ लोग गोरक्षा के नाम पर फैला रहे डर

गोवर्धनपुरी के शंकराचार्य अधोक्षजानंद की ओर से डेढ़ साल पहले प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को भेंट की गई श्यामा गाय को आजम ने लौटा दिया है।

tiwarishalini
Published on: 10 April 2017 1:14 PM GMT
गाय वापसी पर शंकराचार्य बोले- आजम ने बहुत ख्याल रखा, कुछ लोग गोरक्षा के नाम पर फैला रहे डर
X
'गाय वापसी' पर शंकराचार्य बोले- आजम ने बहुत ख्याल रखा, कुछ लोग गोरक्षा के नाम पर फैला रहे डर

मथुरा: गोवर्धनपीठ के शंकराचार्य अधोक्षजानंद की ओर से डेढ़ साल पहले प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को भेंट की गई श्यामा गाय को आजम ने लौटा दिया है। आजम खान का आरोप है कि देश प्रदेश में जो हालात बन रहे हैं। उसे देखते हुए गाय को अपने पास रखना ठीक नहीं। इससे जान को खतरा है। उधर गाय के वापस आने के बाद शंकराचार्य चिंतित है कि गोरक्षा के नाम पर कुछ लोग कानून हाथ में लेते हुए भय का माहौल बनाए हुए हैं। शंकराचार्य ने मांग की है कि की गोरक्षा के लिए एक मत से कानून बनाना चाहिए।

अलवर की घटना के बाद एक बार फिर गोरक्षा पर देश में नई बहस छिड़ गई है। आजम खान ने डेढ़ साल पहले भेंट में मिली एक गाय को वापस कर दिया है। आजम खान को यह गाय डेढ़ साल पहले मथुरा के गोवर्धन पूरी के शंकराचार्य अधोक्षजानंद ने भेंट स्वरूप दी थी।

इस बारे में शंकराचार्य अधोक्षजानंद जी महाराज का कहना है कि पूर्व मंत्री आजम खान ने एक चिठृी लिखकर गाय वापस करते हुए कहा है कि वर्तमान व्यवस्था मे देश में असुरक्षा व भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें .... ..कहीं डर तो नहीं गए! आजम ने लौटाई भेंट की गई गाय, अलवर की घटना को बताई वजह

देश के अंदर हिंदू-मुसलमान गाय सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। आजम खान गोरक्षा और गोबंदी के लिए कठोर कानून बनाने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान भय के माहौल के कारण वह भारी मन से गाय वापस कर रहे हैं।

शंकराचार्य अधोक्षजानंद का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के लिए यह अफसोस और चिंता की बात है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस प्रकार के माहौल को दूर किया जाए ओैर गोरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाया जाए। इसके साथ ही गायों के रख-रखाव और उनके पालन करने वाले गाय पालको को सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाए।

यह भी पढ़ें ... भागवत बोले : देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध हो, हम गायों की रक्षा करने का प्रयास कर रहे

गाय के नाम पर दबंगई करने वालों को कठोर सजा दी जाए। शंकराचार्य अधोक्षजानंद ने आजम खान द्वारा वापस की गई गाय पर कहा कि गाय जिस हालात में गई थी, उससे कहीं बेहतर स्थिति में लौटी है। इससे प्रतीत होता है कि आजम खान ने गाय और उसकी बछिया का कितना ख्याल रखा है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story