TRENDING TAGS :
UP News: मशहूर शायर वसीम बरेलवी सड़क हादसे में घायल, दिल्ली में चल रहा इलाज
UP News: मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Shayar Waseem Barelvi (Pic: Social Media)
UP News: मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बरेली लौटते वक्त रास्ते में कोहरा ज्यादा था, इसी दौरान उनकी कार एक टैंकर से टकरा गई। यह हादसा 2 दिन पहले हापुड़ जिले में हुआ था। इस हादसे में प्रोफेसर वसीम बरेलवी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कराया गया। उनके साथ एक और शायर अकील नोमानी भी थे। उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।
दिल्ली में हुआ आपरेशन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग वसीम बरेलवी को हापुड़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से दिल्ली के निजी अस्पताल ले जाया गया। वसीम बरेलवी के कई परिचित भी मौके पर पहुंच गए। वे उन्हें दिल्ली ले गए। एक्सरे के मुताबिक उनके बाएं हाथ में दो जगह फ्रैक्चर हुए हैं। रविवार को दिल्ली में ही उनका ऑपरेशन किया गया। अकील ने बताया कि वह खुद घर पर आराम कर रहे हैं।
वसीम बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोफेसर वसीम बरेलवी करोल बाग स्थित बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती हैं। उसका ऑपरेशन किया गया है। बताया जा रहा है कि वसीम बहरीन गए हुए थे। वहां उन्होंने मुशायरा में हिस्सा लिया। वह रविवार को फ्लाइट से दिल्ली आये थे। कार बुक कर बरेली लौट रहे थे। लौटते समय घटना हुई।
हादसा रविवार शाम 4 बजे हुआ
रविवार शाम 4 बजे हापुड़ से गुजरते समय उनकी कार टैंकर से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सहम गए। वसीम बरेलवी के बाएं हाथ में बुरी तरह चोट आई है. हालांकि एयरबैग खुलने से गनर और चालक की जान बच गई।