×

Shikshak Bharti: सरकार का बड़ा फैसला, 17 हजार रिक्त पदों पर होगी आरक्षित वर्ग के शिक्षकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंंत्री डा. सुरेश चंद्र द्विवेदी ने आज यह जानकारी दी कि 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में प्रभावित आरक्षित वर्ग के 17 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती होगी।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 24 Dec 2021 11:02 AM GMT (Updated on: 24 Dec 2021 11:17 AM GMT)
shikshak bharti
X

शिक्षक की प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Shikshak Bharti: 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रकिया में प्रभावित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। जानकारी के मुताबिक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसमें आरक्षित वर्ग के 17000 रिक्त पदों पर सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंंत्री डा. सुरेश चंद्र द्विवेदी ने यह जानकारी दी।

69000 शिक्षक भर्ती को लेकर आंदोलनरत एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की लंबी लड़ाई के बाद योगी सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है। आज बेसिक शिक्षा मंत्री ने 17000 पदों पर भर्ती का आदेश जारी कर दिया है। इस भर्ती की प्रक्रिया आज से ही शुरु हो गई हैऔर नए साल में इन 17000 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां भी हो जाएंगी। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया पूरा करने के लिए 30 दिसंबर तक समय रखा है और 6 जनवरी 2022 को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित कर दिया जाएगा।

सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद दिवेदी ने बताया की 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने हेतु आरक्षित वर्ग के प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। जिसकी भर्ती प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ कर दी गई है। द्विवेदी ने बताया कि राज्य सूचना विज्ञान केंद्र को प्रोसेस फ्लो आज दिनांक 24.12.2021 को उपलब्ध करा दिया जाएगा। राज्य सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा प्रोसेस फॉलो प्रक्रिया के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची दिनांक 28. 12.2021 तक तैयार की जाएगी।

राज्य सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा प्राप्त कराई गई चयन सूची का परीक्षण दिनांक 29.12.2021 तक किया जाएगा। उसके बाद केंद्र की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन दिनांक 30.12. 2021 को होगा। जिसके बाद जिला स्तर पर अभिलेखों का परीक्षण दिनांक 03.01. 2022 से 5 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। उसके बाद 6 जनवरी 2022 को नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाएंगे।

बच्चों को पढ़ाते हुए शिक्षक की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 25.07. 2017 को दिए गए आदेश के अनुपालन में 1,37000 पदों पर दो चरणों 68500 व 69000 में की गई चयन प्रक्रिया के उपरांत रिक्त लगभग 17000 पदों पर नई भर्ती किए जाने का फैसला किया गया है।

गौरतलब है कि लंबी लड़ाई के बाद इन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की आज जीत हुई है और योगी सरकार उनके आंदोलन के आगे झुक कर 17000 पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं यह उनकी बड़ी जीत है और अब अभ्यर्थी जश्न की तैयारी में लग गए हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story