शिवपाल कांग्रेस से गठबंधन को तैयार, सपा-बसपा को बताया 'ठगबंधन'

इसके बाद भी यूपी में और भी एक गठबंधन है। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना दल (कृष्णा पटेल) के साथ गठबंधन कर लिया है। गठबंधन की घोषणा करते हुए आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से गठबंधन पर सहमति बन गई है और सीट बंटवारे पर बात चल रही है।

Shivakant Shukla
Published on: 13 Jan 2019 2:38 PM GMT
शिवपाल कांग्रेस से गठबंधन को तैयार, सपा-बसपा को बताया ठगबंधन
X
शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ: सपा-बसपा के गठबंधन के ऐलान के बाद से ही यूपी की राजनीति में भूचाल सा आ गया है। अन्य सभी छोटे दल भी अब गठबंधन के लिए मन बना चुके हैं। अब एक और गठबंधन बनने का संकेत मिलने लगा है। जहां सपा-बसपा केे मेल से कांग्रेस ने पूरी ताकत से लड़ने का मन बनाया है वहीं अब शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी से गठबंधन के संकेत दिए हैं।

ये भी पढ़ें— सपा-बसपा गठबंधन से हताश बीजेपी नेता खोज रहे है नया ठिकाना: अखिलेश यादव

एक न्यूज एजेंसी से आज शिवपाल ने कहा कि उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- लोहिया आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा गठबंधन एक 'ठगबंधन' है। उन्होंने कहा, 'यह गठजोड़ एक ठगबंधन है और पैसे के लिए है। यह संभव है कि गठबंधन बनाने से पहले पैसा लिया गया हो।

ये भी पढ़ें— सपा-बसपा गठबंधन को लेकर भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने बोली बड़ी बात

हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के संबंध में अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन जितने भी सेक्युलर दल हैं, कांग्रेस भी है, अगर कांग्रेस हमसे संपर्क करेगी, हमसे बात करेगी, तो मैं बिल्कुल तैयार हूं। इससे पहले शिवपाल यादव ने एसपी और बीएसपी के गठबंधन पर कहा था, 'यह गठबंधन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बिना अधूरा है, केवल एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ही बीजेपी को हरा सकता है।

ये भी पढ़ें— PM का विपक्ष पर निशाना, कहा- अगर सरकार काम नहीं कर रही तो गठबंधन क्यों?

गौरतलब है कि इसके बाद भी यूपी में और भी एक गठबंधन है। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना दल (कृष्णा पटेल) के साथ गठबंधन कर लिया है। गठबंधन की घोषणा करते हुए आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से गठबंधन पर सहमति बन गई है और सीट बंटवारे पर बात चल रही है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story