×

शिवपाल ने कहा-अवैध काम में लगे सपाइयों पर गिरेगी गाज, बाढ़ का लिया जायजा

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार एक माह का अभियान चला कर प्रदेश में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने जा रही है। काबीना मंत्री ने कहा कि अगर यह काम किसी सपा नेता या पदाधिकारी ने किया है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

zafar
Published on: 25 Aug 2016 10:59 AM GMT
शिवपाल ने कहा-अवैध काम में लगे सपाइयों पर गिरेगी गाज, बाढ़ का लिया जायजा
X

बलिया: प्रदेश के लोक निर्माण और आपदा राहत मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अवैध कब्जों और अधिकारियों पर धौंस जमाने वाले पार्टी नेताओं पर कार्रवाई की बात कही है। काबीना मंत्री का यह बयान उस वक्त आया है जब सपा नेताओ पर दबंगई और धौंसबाजी के आरोप लग रहे हैं और सरकार की छवि खराब हो रही है। काबीना मंत्री बलिया में बाढ़ राहत व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे।

सपाइयों पर कार्रवाई होगी

-शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार एक माह का अभियान चला कर प्रदेश में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने जा रही है।

-काबीना मंत्री ने कहा कि अगर यह काम किसी सपा नेता या पदाधिकारी ने किया है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

-यह पूछे जाने पर कि अगर वह खुद मुख्यमंत्री होते तो नौकरशाही को काबू में रख पाते, शिवपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक दल करता है।

-अमर सिंह की नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर शिवपाल चुप्पी लगा गए

बाढ़ राहत का जायजा

-बाढ़ राहत व्यवस्था का जायजा लेने बलिया पहुंचे शिवपाल ने जिले का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की।

-शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राहत कार्य में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी और इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी भी नहीं बख्शे जाएंगे।

-राहत कामों की निगरानी के लिे कमिश्नर बलिया को निर्देश दिए गए हैं, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर के राहत काम पर निगरानी रखेंगी।

-प्रदेश के काबीना मंत्री ने माना कि बनारस, गाजीपुर और बलिया में बाढ़ की स्थिति खराब है। सिर्फ बलिया में ही करीब 2 लाख लोग प्रभावित हैं।

-बाढ़ राहत के तौर पर प्रभावित परिवारों को 15 दिन का राशन दिया जाएगा। इसमें 20 किलो चावल, 20 किलो आटा, 5 लीटर केरोसिन, 4 किलो दाल, 15 किलो आलू, नमक और अन्य जरुरी सामान उपलब्ध कराये जाएंगे।

-उन्होंने कहा कि प्रधानों की जिम्मेदारी होगी कि इलाके में कोई भूखा न रहे। इस काम में राजस्व विभाग के कर्मचारी मदद करेंगे।

zafar

zafar

Next Story