×

Samajwadi Party: शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय महासचिव बनाए जानें पर दी यह प्रतिक्रिया

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। शिवपाल यादव ने कहा कि वह हमेशा से संगठन के आदमी रहे और समाजवादी पार्टी में उनको राष्ट्रीय महासचिव जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Prashant Dixit
Published on: 30 Jan 2023 10:25 AM GMT
Akhilesh Yadav and Shivpal Singh Yadav
X

Akhilesh Yadav and Shivpal Singh Yadav (Photo: Social Media)

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। शिवपाल यादव ने कहा कि वह हमेशा से संगठन के आदमी रहे और समाजवादी पार्टी में उनको राष्ट्रीय महासचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिनको वह उसे पूरी तन्मयता के साथ में अब निभाएंगे। शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा, हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है, भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

समाजवादी पार्टी में शिवपाल को जिम्मेदारी

शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। मैनपुरी उपचुनाव के बाद से ही शिवपाल सिंह यादव को सपा में अहम जिम्मेदारी मिलने की बातें कही जा रही थीं। पिछले कुछ दिनों से शिवपाल लगातार यूपी में दौरे भी कर रहे थे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर किरणमय नंदा और प्रमुख महासचिव पद पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव बरकरार हैं। यह दोनों लोग पहले भी इसी पद पर पार्टी में थे।

सपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यह नाम

समाजवादी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें शिवपाल सिंह यादव और यूपी में रामचरित मानस के विवाद को हवा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा मोहम्मद आजम खान, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि शामिल किया गया है। इस लिस्ट में ज्यादातर नाम पिछड़ी जाति के नेताओं के हैं। बसपा और भाजपा से पार्टी में आए कई बड़े नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story