×

शिवपाल ने संभाली प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी, बोले- अब बंद होनी चाहिए गुटबाजी

शिवपाल सिंह ने कहा कि पार्टी में अब गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले विधायकों और नेताओ पर कार्रवाई होगी। आप हमें शिकायत लिख कर दीजिए, हम कार्रवाई करेंगे। शिवपाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग बूथ स्तर पर काम करिए और बूथ को मजबूत करिए।

zafar
Published on: 18 Sep 2016 11:02 AM GMT
शिवपाल ने संभाली प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी, बोले- अब बंद होनी चाहिए गुटबाजी
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी के लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। नारेबाजी रोकते हुए उन्होंने कहा अब आ प लोग पब्लिक में जाइये और वही जिंदाबाद के नारे लगाइए।

अब कार्रवाई होगी

-एक कार्यकर्ता द्वारा गुटबाजी पर किए गए सवाल पर शिवपाल सिंह ने कहा कि पार्टी में अब गुटबाजी नहीं होनी चाहिए।

-उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले विधायकों और नेताओ पर कार्रवाई होगी। आप हमें शिकायत लिख कर दीजिए, हम कार्रवाई करेंगे।

-शिवपाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए कहा कि मुझे अभी 3-4 दिन का समय दीजिये। मैं सब सही कर दूंगा।

-पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों की परेशानी और पीड़ितों की बात सुन रहे थे।

मिलने वालों का तांता

-शिवपाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग बूथ स्तर पर काम करिए और बूथ को मजबूत करिए।

-शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से 4 दिन बाद फिर मिलने की बात कह कर उन्हें विदा कर दिया।

-प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचे शिवपाल सिंह यादव से मिलने वालों का तांता लगा रहा।

-सपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और लखनऊ पूर्वी से सपा प्रत्याशी श्वेता सिंह शामिल थे।

आगे की स्लाइड में देखिए कार्यकर्ताओं से मिले शिवपाल...

shivpal singh yadav-state president-samajvadi party

zafar

zafar

Next Story