×

शिवपाल यादव बोले- मौर्या का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इलाज करवाएं

By
Published on: 24 Jun 2016 11:10 AM GMT
शिवपाल यादव बोले- मौर्या का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इलाज करवाएं
X

कानपुर: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव शुक्रवार को बिठूर में गंगा पुल का उद्घाटन करने यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या पर जमकर भड़ास निकाली। शिवपाल बोले, 'मौर्या को बसपा में औकात से ज्यादा मिल गया था, वो जिस तरीके की बातें कर रहे हैं कोई भी समझदार व्यक्ति ऐसी बातें नहीं करता। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है उन्हें इलाज की जरूरत है।'

हमारा मुकाबला भाजपा से

अागामी 2017 के विधानसभा चुनावों पर शिवपाल यादव ने कहा, 'बसपा की तो हालत खराब है। हमारा मुकाबला सिर्फ भाजपा से है। वो भी हमसे बहुत पीछे है। ये सांप्रदायिक लोग हैं। इस बार भी हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से अाएगी।'

ये भी पढ़ें...SP-BJP पर ही मौर्या ने साध दिया निशाना, आजम बोले- BSP में लौट जाएं

संतों की रिपोर्ट पारदर्शी होगी

कैराना मामले पर शिवपाल ने कहा, संतों की रिपोर्ट पारदर्शी होगी। यह रिपोर्ट गवर्नर को सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट से सांप्रदायिक ताकतें बेनकाब होंगी। ऐसी ताकतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यवाही भी करेगी। इस दौरान उन्होंने हुकुम सिंह पर भी निशाना साधा।

गिनाईं सपा की उपलब्धियां

-शिवपाल यादव ने बातचीत में सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, हमने चार सालों में विकास किया वो अन्य 40 सालों में नहीं कर पाए।

-जिस पुल का उद्घाटन करने शिवपाल आए थे उसके बारे में बताया, कि इसे हमने साल 2006 में इसे स्वीकृत किया था। तब इसकी लागत 24 करोड़ रुपए थी। मायावती की सरकार में काम रुक गया। अब इसकी लागत बढ़कर 80 करोड़ पहुंच गई। अगर उसी समय पुल बन गया होता तो पैसे होती।

ये भी पढ़ें...हिंदू पलायनः VHP बोली- आगरा से 354 भागे, संतों ने बताया साजिश

मुख्तार अंसारी सपा से नहीं जुड़े हैं

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की सपा में शामिल होने और पार्टी में चल रहे खींचतान पर शिवपाल बोले, पार्टी में कोई खटपट नहीं चल रही। मुख्तार अंसारी अभी सपा से नहीं जुड़े हैं। मुख्तार के भाई अफ़ज़ाल अंसारी उनकी पार्टी के मुखिया हैं उन्हें सपा में जगह मिली है क्योंकि पहले भी पार्टी मे थे।

Next Story