×

श्री मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा भक्ति और आस्था का सैलाब

Newstrack
Published on: 7 March 2016 10:32 AM GMT
श्री मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा भक्ति और आस्था का सैलाब
X

चौबेपुरः कैथी के श्री मार्कंडेय महादेव धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ रही। सोमवार को भोर से ही लम्बी कतार लगाये भक्त अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव का उद्घोष चारों तरफ सुनाई दे रहा था। मेले की व्यवस्था में प्रशासन के साथ साथ स्थानिय लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

भारी संख्या में जुटे श्रद्धालु

-व्यवस्था में जुटे लोगों के अनुसार शाम तक लगभग 4 लाख से ऊपर भक्त दर्शन कर चुके थे।

-दूर दराज से भक्तों का पहुंचना जारी था।

-मार्कंडेय महादेव घाट और गंगा गोमती संगम घाट पर स्नानार्थियों की भारी संख्या पहुंची।

-उनकी सुरक्षा के लिए घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

-मेले में गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली सहित पूर्वांचल के सभी जिलों से लोग पहुंचे।

-इस मेले की प्रसिद्द गुड की जलेबी और चाट की खूब बिक्री हुई।

मेले में बना सहायता शिविर

-मेले की व्यवस्था में प्रशासन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन और कैथी के युवा लगातार लगे हुए थे।

-युवको द्वारा दर्शन कर के लौट रहे लोगों के लिए सहायता शिविर का संचालन किया गया।

-जिसमें भक्तों के लिए चाय पानी की निःशुल्क व्यवस्था की गयी थी।

पैदल चलकर पहुंचे धाम

-चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को रविवार की रात में मंदिर से 2 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया था।

-इसके बावजूद लोग पैदल चल कर धाम तक आते रहे।

-देर शाम को दो पहिया वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गयी।

-कैथी के निवासियों को इस व्यवस्था से परेशानी हुयी।

-किसी काम से गांव के बाहर निकलने पर उनका वापस गांव में आना कठिन हो गया था।

क्यों हुई झड़प

-सत्ताधारी पार्टी का झंडा लगाये कुछ चार पहिया वाहन अपने रसूख के चलते बैरियर पार करने में सफल रहे।

-जिससे लोगों को असुविधा हुयी और आवागमन भी प्रभावित हुआ।

-इस बीच पुलिस के किसी जवान से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव के साथ झड़प हो गयी।

-जो व्यवस्था में सहयोग कर रहे थे।

-ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बीच बचाव कर मामला सुलझाया।

मेले की व्यवस्था में एडीएम प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पिंडरा और 5 थाने के थानाध्यक्ष लगातार लगे हुए थे। स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, जल निगम की तरफ से भी व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया।

Newstrack

Newstrack

Next Story