×

श्रद्धाजंलि:आचार्य नरेन्द्रदेव के अंदर देश को स्वतंत्र कराने का जुनून था

भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् आचार्य नरेन्द्रदेव की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन स्थित आचार्य नरेन्द्रदेव पार्क में खत्री सभा  व आचार्य नरेन्द्रदेव विचार प्रचार समिति के लोग बड़ी संख्या में  एकत्रित होकर आचार्य नरेन्द्रदेव को माल्यार्पण करके श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

Anoop Ojha
Published on: 19 Feb 2019 2:48 PM GMT
श्रद्धाजंलि:आचार्य नरेन्द्रदेव के अंदर देश को स्वतंत्र कराने का जुनून था
X

अयोध्या: भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् आचार्य नरेन्द्रदेव की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन स्थित आचार्य नरेन्द्रदेव पार्क में खत्री सभा व आचार्य नरेन्द्रदेव विचार प्रचार समिति के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आचार्य नरेन्द्रदेव को माल्यार्पण करके श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

यह भी पढ़ें.....AIADMK-PMK के साथ बीजेपी का गठबंधन, मिली पांच सीटें

श्रद्धाजंलि समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सभा के अध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा और व्यक्तित्व के स्वामी आचार्य नरेन्द्रदेव अध्यापक के रूप में उच्च कोटि के निष्ठावान अध्यापक और महान शिक्षाविद् थे।

देश को स्वतंत्र कराने का जुनून उन्हें स्वतंत्रता आन्दोलन में खींच लाया और भारत की आर्थिक दशा व गरीबी की दुर्दशा ने उन्हें समाजवादी बना दिया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद शासक और विरोधी दलों के योग्य नेता और कार्यकर्ता विद्या और आचरण सम्पन्न अध्यापक, पत्रकार और रचनात्मक कार्यकर्ता भी विद्यापीठ से निकले। हम सबको उनके विचारों पर चलना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

यह भी पढ़ें......पुलवामा हमला! महबूबा बनी पाक पीएम की वकील, एक चांस मांग रही इमरान के लिए

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य नरेन्द्रदेव के नाती राजकिशोर सहगल व संचालन सभा के महामंत्री रवि कुमार मेहरोत्रा ने किया। श्रद्धाजंलि देने वालों में प्रमुख रूप से एल0एन0 मेहरोत्रा, सुधीर मेहरोत्रा, रामजी महेन्द्रा, राजकिशोर सहगल, आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू कपूर, रवि कुमार मेहरोत्रा, श्रीमती रजनी मेहरोत्रा, कवीन्द्र साहनी, समाजसेवी सुप्रीत कपूर, संजय कपूर, राजीव साहनी, आलोक मनचन्दा, कृष्ण गोपाल मेहरोत्रा, अरविन्द अरोड़ा, सचिन सरीन, मदनलाल आहूजा, निखिल टण्डन, अनुराग खन्ना, आशीष सहगल, राणा सिब्बल, सुरेन्द्र पुरी, ऋषि खत्री, सुशील आहूजा-उद्योग आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। आये हुए लोगों का अभिवादन आचार्य नरेन्द्रदेव विचार प्रचार समिति के संयोजक कवीन्द्र साहनी ने किया।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story