TRENDING TAGS :
Shravasti News: भिनगा में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए किया गया भूमि पूजन
Shravasti News: जिला मुख्यालय भिनगा स्थानीय कस्बा स्थित दीप वाटिका मैरेज लान भिनगा में रविवार को 51कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए भूमि पूजन किया गया। इसी के साथ महायज्ञ की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को गायत्री परिवार की तरफ से कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया।
Shravasti News (Photo: Social Media)
Shravasti News: जिला मुख्यालय भिनगा स्थानीय कस्बा स्थित दीप वाटिका मैरेज लान भिनगा में रविवार को 51कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए भूमि पूजन किया गया। इसी के साथ महायज्ञ की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को गायत्री परिवार की तरफ से कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया।
इसमें गायत्री परिवार के यज्ञ समिति जिला दधिबल सिंह, गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी जिला प्रभारी ने गायत्री महायज्ञ के वैदिक मंत्र उच्चारण कर भूमि पूजन किया। क्षेत्र से आए हुए गणमान्य नागरिक और यज्ञ समिति के कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर यज्ञ संपन्न करने के लिए संकल्प लिया। कहा गया कि युग निर्माण होना निश्चित है। मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग आना ही निश्चित है। यह परम पूज्य देव की वाणी है। यज्ञ समिति के निरीक्षक ने बताया कि महायज्ञ में कलश यात्रा एवं काम को युग संदेश किया जाएगा। इस दौरान देव पूजन एवं विविध संस्कार संपन्न किया जाएगा । साथ ही महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा किया जाएगा एवं शाम को दीप महायज्ञ और होली मिलन समारोह होगा। 51 कुंडीय भूमि पूजन का कार्य जिला जज राम मिलन सिंह की धर्मपत्नी द्वारा संपन्न हुआ ।इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वाष्णेय भी उपस्थित रहे। साथ ही नगर के गणमान्य नागरिकों व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं व भक्तो की उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्यक्रम सफलता पू र्वक सम्पन्न हुआ। इनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दधिबल सिंह ,राम अचल वर्मा ,धनीराम वर्मा ,पंकज देव गुप्ता, सरोजनी तिवारी, दिलीप तिवारी आदि भी उपस्थित रहे। दधिबल सिंह ने बताया कि इस महायज्ञ के माध्यम से पूरे जिले में अधिक से अधिक गांवों में पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इसमें सभी लोगों की भागीदारी होगी। बताया कि गायत्री परिवार का मानना है कि परिवार में संस्कार होने पर और नशे का परित्याग करने पर समास्याओं का समाधान हो सकता है। साथ ही रूढ़ियों से बचा जा सकता है।