×

Shravasti News: 2027 में फिर से खिलेगा कमल, यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने पर विधायक ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- ‘यूपी देश में पहले पायदान पर’

Shravasti News: यूपी में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर श्रावस्ती में भाजपा उत्सव मना रही है। जनता को सरकार की उपलब्धियां गिना रही है।

Radheshyam Mishra
Published on: 27 March 2025 4:08 PM IST
Shravasti News
X

BJP MLA Pandit Ramferan Pandey counted achievements on UP government (Photo: Social Media)

Shravasti News: यूपी में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर श्रावस्ती में भाजपा उत्सव मना रही है। जनता को सरकार की उपलब्धियां गिना रही है। गुरुवार को भाजपा विधायक पंडित रामफेरन पांडेय ने सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जनता को जानकारी दी। विधायक ने योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बताया है कि केंद्र सरकार और यूपी सरकार ने 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन' की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं।

केंद्र सरकार के 10 साल और यूपी सरकार के 8 साल की उपलब्धियां

इन उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराने के लिए 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को सभी जनपदों में 'जनपदीय विकास उत्सव' आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्ष तथा यूपी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।साथ ही जनपद में लोकार्पित एवं शिलान्यास की गईं समस्त परियोजनाओं के शिलापट्ट (रिप्लिका) की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के "सेवा, सुरक्षा और सुशासन" के आठ वर्ष पूर्ण होने तक 400 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट निर्माण हो रहा है।रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है।जिला कारागार, जनपद न्यायालय और बौद्ध सर्किट के विकास में चार चांद लगा रहे हैं। वही आकांक्षात्मक ब्लॉक योजना में श्रावस्ती को पहला स्थान प्राप्त हो चुका है।

10,000 नए रोजगार सृजन किए जाने की योजना बनाई

जिला सकल उत्पाद में 8447 करोड़ तक पहुँच चुका है जो प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुईं हैं। जबकि बाढ़ राहत के लिए 73 नाव, 19 चौकियां सहित तमाम आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 10,000 नए रोजगार सृजन किए जाने की योजना बनाई जा रही है,वही 450 रोजगार धरातल पर कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत का लाभ हजारों लोगों तक पहुँच रहा है।

विधायक ने कहा कि यूपी अब देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। विधायक ने कहा कि यूपी विकास योजनाओं में देश में पहले स्थान पर है। इसके अलावा भ्रष्टाचार मुक्त शासन, मजबूत कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धियां हैं। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की फिर से सरकार बनी और इस बार गठबंधन ने 275 सीटों पर जीत दर्ज की ।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story