Shravasti: CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले-बचाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..

Shravasti: मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जाए। पूरे राज्य में लगभग एक हजार बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 July 2024 9:26 AM GMT
shravasti news
X

श्रावस्ती में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा (न्यूजट्रैक)

Shravasti News: श्रावस्ती जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकाप्टर से दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। राहत कैम्पों में जाकर मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें राहत पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जाए। पूरे राज्य में लगभग एक हजार बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही राज्य के कई जनपदों में बाढ़ आ गयी है। विपरीत परिस्थितियों में भी राहत बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आधी रात में क्षेत्र में एक स्थान पर पानी भर गया। जहां 11 लोग फंस गए। उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी बचा लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया है। जिन महिला और पुरुषों ने बचाव कार्य में पुलिस की मदद की, उन्हें भी पुरस्कार राशि दी जाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के चलते यदि किसी की जान चली जाती है तो पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज भी चार परिवारों को जिन्होंने अपने परिवार के सदस्य खोए हैं, उन्हें चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया। 35 तहसील, 633 गांव के 17 लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में हैं। कृषि भूमि भी बाढ़ की चपेट में आई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री मुहैया करायी जाए। किसी को भी भोजन की समस्या न होने पाए। साथ ही जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था की जाए। बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी, एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक रामफेरन पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story