TRENDING TAGS :
Shravasti News: पति पत्नी में विवाद, दो महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक क्लिक में पढ़ें श्रावस्ती की क्राइम की ख़बरें
Shravasti News: श्रावस्ती जनपद में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पति-पत्नी में आपसी विवाद हो गया। पति से विवाद के चलते दोनों विवाहिताओं ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
पति पत्नी में विवाद, दो महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ (Photo- Social Media)
Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पति-पत्नी में आपसी विवाद हो गया। पति से विवाद के चलते दोनों विवाहिताओं ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर विवाहिता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना क्षेत्र इकौना के कस्बा क्षेत्र के गांव नत्थापुरवा का है जहां पति पत्नी को मायके भेजने नहीं गया तो नाराज होकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जहां गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
महिला ने खाया जहर
बताया गया है कि जिले के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नत्था पुरवा निवासी गीता देवी (40) पत्नी जगदीश सोमवार को मायके जाने के लिए तैयार थी और पति से मायके ले चलने को कह रही थी। लेकिन पति जगदीश खेत जाने लगा। इस बात से पत्नी नाराज होकर गीता देवी पैदल ही मायके जाने लगी। इस पर पति ने उसे रोका तो गीता देवी ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ गई।
परिजनों को जानकारी होने पर आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर कर दिया। पति जगदीश ने बताया कि पत्नी मायके जाने को तैयार थी लेकिन उसे खेत में जरूरी काम था। जैसे ही वह खेत जाने लगा तभी पत्नी ने बाजार से खरीदकर लाई चूहे मारने की दवा खा लिया।
पति पत्नी में विवाद
इसी तरह जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोखवा के मजरा देवरा निवासी सुषमा का सोमवार सुबह पति महेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि पति पत्नी में विवाद ज्यादा हो गया जिससे नाराज होकर सुषमा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
जानकारी होने पर परिजनों ने महिला को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। दुसरी तरफ संबंधित मामलों की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।