×

Shravasti News: डॉ मिश्रीलाल वर्मा बने भाजपा श्रावस्ती के नए जिलाध्यक्ष, कार्यालय पर बड़ी बैठक

Shravasti News: भाजपा जिला इकाई के नए जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ मिश्रीलाल वर्मा का नाम घोषित होने के बाद जिले में जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर हो रही चर्चाओं को विराम मिला।

Radheshyam Mishra
Published on: 16 March 2025 5:44 PM IST (Updated on: 16 March 2025 5:44 PM IST)
Dr Misrilal Verma becomes new BJP Srawasti district president
X

 डॉ मिश्रीलाल वर्मा बने भाजपा श्रावस्ती के नए जिलाध्यक्ष (Photo- Social Media)

Shravasti News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची को जारी किया गया। इसी क्रम में भाजपा श्रावस्ती संगठन की बागडोर तुलसीपुर निवासी डॉ मिश्रीलाल को दिया गया है। जिला चुनाव अधिकारी डॉ प्रेमचन्द्र मिश्रा के द्वारा जिला पर्यवेक्षक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश शर्मा, सदस्य विधान परिषद पदमसेन चौधरी तथा विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय की उपस्थित में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गयी है।

भाजपा जिला इकाई के नए जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ मिश्रीलाल वर्मा का नाम घोषित होने के बाद जिले में जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर हो रही चर्चाओं को विराम मिला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला चुनाव अधिकारी द्वारा जिला कार्यालय पर बड़ी बैठक की गयी।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा का स्वागत किया गया

इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, संजय कैराती पटेल, महेश मिश्रा ओम द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं व अतिथियों का अपने उद्बोधन से स्वागत किया। जिला चुनाव अधिकारी द्वारा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्राप्त नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा का नाम घोषित किया।


इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नए जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने कहाकि कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन का विस्तार और जिले की दोनों सीटों पर 2027 में भाजपा की जीत यही मेरी प्राथमिकता है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रमन सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story