×

Shravasti News : बालिका खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Shravasti : यूपी के श्रावस्ती की बालिका खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय महिला खो खो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने परिजनों और जिले का मान बढ़ाया है।

Radheshyam Mishra
Published on: 28 Dec 2024 8:18 PM IST
Shravasti News : बालिका खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
X

Shravasti : यूपी के श्रावस्ती की बालिका खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय महिला खो खो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने परिजनों और जिले का मान बढ़ाया है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि 25 से 27 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम जौनपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें देवीपाटन मंडल की टीम ने खो खो प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम हासिल किया।

देवीपाटन मंडल की टीम में जनपद श्रावस्ती से सात खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिसमें संजना यादव, महिमा देवी, रिया, ममता शर्मा, सुमित्रा, लक्ष्मी देवी एवं अनु वर्मा ने देवीपाटन मंडल टीम में प्रतिनिधित्व किया। देवीपाटन मंडल टीम के कोच जगेसर सैनी सैनी रहे।

वाराणसी मंडल को मिला स्वर्ण पदक

क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि देवीपाटन मंडल टीम का पहला मैच देवीपाटन 18/सहारनपुर 04, दूसरा मैच देवीपाटन 16/अलीगढ़ 07, तीसरा मैच प्री क्वार्टर फाइनल में देवीपाटन 14/प्रयागराज 06, क्वार्टर फाइनल में देवीपाटन 14/बस्ती 06, सेमी फाइनल में देवीपाटन 04/वाराणसी 12, तीसरा स्थान के लिए मैच देवीपाटन 16/लखनऊ 08 अंकों से विजई रही। जबकि महिला खो खो में वाराणसी मंडल स्वर्ण पदक, गोरखपुर मंडल रजत पदक, देवीपाटन कांस्य पदक, लखनऊ मंडल चतुर्थ स्थान स्थान रही।

महिलाओं के लिए बनेंगी प्रेरणा

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी टीम के खिलाड़ियों टीम के कोच जगेसर सैनी का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती की जिन बालिकाओं ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है यह श्रावस्ती जैसे जनपद की अन्य महिलाओं के लिए कुछ करने की प्रेरणा बनेगी।



Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story