Shravasti News: श्रावस्ती में हर घर तिरंगा अभियान की मण्डल कार्यशाला सम्पन्न

Shravasti News: हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता जिसमे हम कार्यकर्ताओं को संगठन के दिशा निर्देश में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

Radheshyam Mishra
Published on: 10 Aug 2024 2:31 PM GMT
Tricolor in every house in Shravasti Mandal workshop of the campaign concluded
X

श्रावस्ती में हर घर तिरंगा अभियान की मण्डल कार्यशाला सम्पन्न: Photo- Newstrack

Shravasti News: जिला भारतीय जनता पार्टी इकाई द्वारा 15 अगस्त आजादी के पर्व को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मनाएगी। जिसके लिए विगत दिनों जिला कार्यशाला के बाद आज मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय तथा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा अभियान की रूपरेखा के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सिरसिया एवं लक्ष्मण नगर मण्डल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहाकि हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगे की शान में एक यूनियन फेस्टिवल बन गया है।


तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता हर देशवासी

हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता जिसमे हम कार्यकर्ताओं को संगठन के दिशा निर्देश में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इकौना व श्रावस्ती मण्डल कार्यशाला में कर्तकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय ने कहाकि तिरंगे को लेकर यह उल्लास, यह उमंग हमें एक दूसरे के साथ जोड़ती है।

हम कार्यकर्ताओं को 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं व स्मारकों पर स्वच्छता व माल्यार्पण, तिरंगा यात्रा, घर घर तिरंगा वितरित करना तथा घरों पर तिरंगा लगाकर सेफ विद नेशनल फ्लैग या सेल्फी विद तिरंगा लिख कर सोशल मीडिया पर अपलोड करना है। देश के इस सबसे बड़े पर्व में हर कार्यकर्ता बढ़ चढ़ के हिस्सा लेगा।

इसी प्रकार हरिहरपुर रानी मण्डल में जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, मण्डल संयोजक अंकित निषाद, लक्ष्मणपुर बाजार मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, भिनगा नगर में जिला मंत्री अरुण पाण्डेय, जमुनहा व हरदत्त नगर मण्डल में जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, और गिलौला मण्डल में जिला महामंत्री प्रेम सिंह नायक के द्वारा मण्डल कार्यशाला सम्पन्न हुई।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story