TRENDING TAGS :
Shravasti News: यूपी सरकार के "मिशन शक्ति फेज-5" के तहत श्रावस्ती पुलिस ने महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया
Shravasti News: अभियान के तहत गिलौला थाना क्षेत्र के गोपालपुर और पचदौरी खुर्दपुर में महिला आरक्षियों ने सुरक्षा उपायों पर जागरूकता बढ़ाई। बीट अधिकारियों ने अन्य क्षेत्रों में भी पंपलेट वितरित कर महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
श्रावस्ती पुलिस ने महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया (Photo- Social Media)
Shravasti News: यूपी सरकार की "मिशन शक्ति फेज-5" के विशेष अभियान के तहत श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं,बालिकाओं को कार्यक्रम आयोजित किया गया।रविवार को श्रावस्ती पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन सेवाओं की विशेष अभियान चलाकर जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरासिया के निर्देशन में शक्ति मोबाइल टीमों ने रविवार को बाजारों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कार्यक्रम आयोजित किया और कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के लाभों से अवगत कराया। साथ ही, 1090, 112, 181, 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिससे महिलाएं संकट की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।
महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति किया गया जागरूक
रविवार को इस अभियान के तहत गिलौला थाना क्षेत्र के गोपालपुर और पचदौरी खुर्दपुर में महिला आरक्षियों ने सुरक्षा उपायों पर जागरूकता बढ़ाई। बीट अधिकारियों ने अन्य क्षेत्रों में भी पंपलेट वितरित कर महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया समझाई गई।
आमजन का कहना है कि श्रावस्ती पुलिस का यह प्रयास महिला सुरक्षा को और मजबूत करेगा तथा समाज में उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने में सहायक होगा। इस दौरान पुलिस ने जागरूकता अभियान में बताया की किसी भी मुसीबत व समास्या में महिलाएं तथा बालिकाएं तत्काल 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वीमन पावर हेल्पलाइन,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,102 स्वास्थ सेवा,108 एंबुलेंस सेवा, और 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन सेवा पर सम्पर्क करें।