×

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद: कल प्रेसवार्ता का आयोजन, जन्मस्थान संस्थान पिछले 207 साल के इतिहास का रखेगा ब्यौरा

Mathura: प्रेसवार्ता में श्री कृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह मामले में 207 सालों का हिसाब-किताब रखा जाएगा, कब-कब, क्या-क्या हुआ इसकी जानकारी भी दी जाएगी।

Nitin Gautam
Report Nitin GautamPublished By Shashi kant gautam
Published on: 18 May 2022 5:18 PM GMT
श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद: कल प्रेसवार्ता का आयोजन, जन्मस्थान संस्थान पिछले 207 साल के इतिहास का रखेगा ब्यौरा
X

Mathura News Today: उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के श्री कृष्ण जन्म भूमि (Shri Krishna Janmasthan) एवं शाही ईदगाह विवाद (Shahi Idgah controversy) में लगभग 10 मामले जिला न्यायालय में विचाराधीन है। इन वादों से जुड़े याचिकाकर्ताओं द्वारा न्यायालय व मीडिया (Media) में भिन्न-भिन्न तरह की दलीलों तथ्यों को प्रस्तुत व रखने से उत्पन्न हो रही विषम परिस्थितियों को देखते हुए श्री कृष्ण जन्मस्थान संस्थान गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर रहा है।

श्री कृष्ण जन्मस्थान संस्थान द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन

श्री कृष्ण जन्मस्थान संस्थान द्वारा यह प्रेसवार्ता दोपहर 3 बजे इंटरनेशनल गेस्ट हाउस केम्पस (International Guest House) में सम्पन्न होगी। जिसमें श्री कृष्ण जन्मस्थान संस्थान जन्मभूमि के 207 सालों का हिसाब-किताब जैसे- श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मामले पर कब-कब, क्या-क्या हुआ इसकी जानकारी देगा।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह प्रकरण में अब तक क्या हुआ?

श्री कृष्ण जन्मस्थान संस्थान के द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह प्रकरण में आए दिन आने वाली तरह-तरह की जानकारियों पर विराम लगेगा। साथ ही जन्मभूमि का पक्ष जो अभी तक सामने नही आया था, सब सामने आ जायेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story