×

Ayodhya News: अयोध्या से श्री राम दिग्विजय रथ यात्रा पूजन के बाद निकली गोरखपुर की ओर रवाना

Ayodhya News: अयोध्या विजय दशमी के शुभ अवसर पर 'श्री राम दिग्विजय रथ यात्रा' आज वैदिक मंत्रोंच्चारण और श्री राम दरबार के पूजन के साथ गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।

NathBux Singh
Published on: 5 Oct 2022 6:39 AM GMT
X

अयोध्या: श्री राम दिग्विजय रथ यात्रा निकल पूजन के बाद निकली गोरखपुर की ओर रवाना

Ayodhya News: अयोध्या विजय दशमी के शुभ अवसर पर 'श्री राम दिग्विजय रथ यात्रा' (Shri Ram Digvijay Rath Yatra) आज वैदिक मंत्रोंच्चारण और श्री राम दरबार के पूजन के साथ गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज (Mahant Kamal Nayan Das Maharaj), यात्रा के संयोजक शक्ति शांतानंद महर्षि, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, शरद शर्मा, पराग बुआ रामदास जी यात्रा व्यवस्था प्रमुख सुरेश सहित अनेक राम भक्त उपस्थित रहे।

इस दौरान रूद्राक्ष के वृक्ष का रोपण तथा गो-पूजन भी किया गया। विजयादशमी के मौके पर जहां पूरे देश भर में रावण वध और भगवान श्री राम की विजय का जश्न मनाया जाएगा। तो वहीं अयोध्या में चल रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का संदेश लेकर साधु संतों के नेतृत्व में 'दिग्विजय रथ यात्रा' अयोध्या से निकल चुकी है।

यात्रा जम्मू कश्मीर भी पहुंचेगी

यह राम मंदिर मॉडल पर तैयार किए गए रामराज्य रथ के साथ यह यात्रा अयोध्या से गोरखपुर, जनकपुर नेपाल, जम्मू कश्मीर, कन्याकुमारी व पश्चिम बंगाल तक की 15000 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

यात्रा का समापन पुनः अयोध्या में

जनकपुर में नौ दिवसीय आयोजन के बाद यात्रा जम्मू कश्मीर पहुंचेगी। जम्मू कश्मीर के रास्ते से कई राज्य और जनपदों से होते हुए दक्षिण भारत के कन्याकुमारी जाएगी और फिर वहां से पश्चिम बंगाल पहुंचेगा और अंत में 3 दिसंबर को इस यात्रा का समापन पुनः अयोध्या में ही किया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story