×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

योगी के मंत्री श्रीकांत ने वृंदावन स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Rishi
Published on: 16 Jun 2017 3:21 PM GMT
योगी के मंत्री श्रीकांत ने वृंदावन स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
X

मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को वृंदावन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वृंदावन परिक्रमा मार्ग, गोकुल घाट और निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

योगी सरकार के मंत्री शर्मा ने सबसे पहले वृंदावन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें मरीजों के लिए सुविधाओं और संसाधनों में कमी मिली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मंत्री ने उन्हें व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।

मंत्री ने सीएचसी में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जांच, दवा, टीके का इंतजाम करने और जरूरी संसाधन पूरे करने के डीएम और स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश दिए।

श्रीकांत इसके बाद अपने दल-बल के साथ वृंदावन परिक्रमा मार्ग पहुंचे और मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट, नालों की सफाई, फुटपाथ की मरम्मत, पार्किं ग की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने गोकुल घाट और यमुना के घाटों का भी निरीक्षण किया और कहा, "यमुना का शुद्धिकरण हमारी प्राथमिकता है। इसमें गिरने वाली गंदगी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और ट्रीटमेंट प्लांट पर काम चल रहा है। यमुना के घाटों के मूलस्वरूप को बनाए रखते हुए इनको संवारा जाएगा। पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित कर रोजगार बढ़ाएंगे।"

उन्होंने कहा कि यमुना रिवर फ्रंट का विकास वृंदावन से मथुरा तक होगा।

श्रीकांत ने कहा कि ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ग्रामीण अपने प्रधान के जरिए आवेदन भेजें। आवेदनों को सही जगह पहुंचा निस्तारण करवाया जाएगा।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story