Shrikant Tyagi case: शिवपाल ने की योगी सरकार की तारीफ, श्रीकांत त्यागी के घर चले बुलडोजर को बताया स्वागत योग्य कदम

Shrikant Tyagi case: प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि योगी सरकार अच्छा काम कर रही है। त्यागी ने महिलाओं का अपमान किया था उसके खिलाफ जो एक्शन हुआ वह स्वागत योग्य है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 8 Aug 2022 12:38 PM GMT
Shivpal Yadav
X

Shivpal Yadav (Image: Social Media)

Shrikant Tyagi case: नोएडा में गालीबाज श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण (Shrikant Tyagi Case) पर चले बाबा के बुलडोजर की अब दूसरे दलों के नेता भी तारीफ कर रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi Party) के अध्यक्ष शिवपाल यादव (President Shivpal Yadav) ने कहा कि योगी सरकार (Yogi Government) अच्छा काम कर रही है। त्यागी ने महिलाओं का अपमान किया था उसके खिलाफ जो एक्शन हुआ वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कानून सबके लिए बराबर है और नोएडा विकास प्राधिकरण (Noida Development Authority) ने सोसाइटी में उसके द्वारा किए गए कब्जे को अब ढहा दिया है। इससे लोगों का भरोसा मजबूत होगा।

आजम खान को लेकर शिवपाल ने कही ये बात

वहीं, अयोध्या में जमीन को लेकर किए गए बड़े फर्जीवाड़े पर शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि इस मामले की भी जांच चल रही है। जांच के बाद इसमें भी एक्शन होगा। सपा के कद्दावर नेता आजम खान (SP Leader Azam Khan) को लेकर पूछे गए सवाल पर पीएसपी प्रमुख ने कहा कि वह उनकी सेहत का हाल लेने अस्पताल जाएंगे। बता दें आजम खाम मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अस्पताल जाकर उनका हाल लिया था।

गौरतलब है कि नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society of Noida) निवासी श्रीकांत त्यागी जो खुद को बीजेपी का नेता बताता था उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली से लेकर उत्तराखंड कर पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगी हुई हैं। त्यागी ने सरेंडर की अर्जी सूरजपुर कोर्ट में डाली थी लेकिन फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। वहीं, यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार (UP ADG Law and Order Prashant Kumar) ने कहा कि जल्द ही श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला नोएडा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

इससे पहले सोमवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ नोएडा विकास प्राधिकरण (Noida Development Authority) श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसाइटी में किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। इसी अवैध कब्जे और पेड़ लगाने को लेकर त्यागी का महिला से विवाद हुआ है। वह अपने प्लैट के आगे अवैध निर्माण कर उसके सामने बागीचा तैयार कर रहा था। जो गैरकानूनी था लेकिन सोसाइटी के जिम्मेदार उसकी हनक के आगे बेबस थे लिहाजा एक महिला से अभद्रता करना अब उसे भारी पड़ गया है और योगी सरकार उसे सबक सिखाने के लिए उसकी हेकड़ी निकालने में लगी हुई है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story