×

रामेश्वरम से चल कर अयोध्या पहुंची श्रीराम राज्य रथ यात्रा

राम नगरी की सीमा उदया चौराहे पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, संत समिति के अध्यक्ष सनकादिक आश्रम महंत कन्हैया दास, के मार्गदर्शन में राम भक्तों ने स्वागत किया इस दौरान गया शरण महाराज रामदास विश्वनाथ दास आदि ने स्वागत किया।

Shivakant Shukla
Published on: 12 April 2019 1:55 PM GMT
रामेश्वरम से चल कर अयोध्या पहुंची श्रीराम राज्य रथ यात्रा
X

अयोध्या: देश के एक दर्जन राज्यों तथा लगभग 10,000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए रामेश्वरम से चल कर अयोध्या पहुंची " श्रीराम राज्य रथ" यात्रा का नगर में पहुंचने पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा जय श्री राम के जय घोष से स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक स्वामी शक्ति शांतानंद स्वामी कृष्णानंद सहित वाहनों में चल रहे संतो और भक्तों का माल्यार्पण हुआ।

डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय चौराहा पर युवा भाजपा नेता रोहित सिंह " आलोक" के नेतृत्व मे पुष्प वर्षा तथा माल्यार्पण सैकड़ो नवयुवकों ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता वैश्य विनोद जयसवाल,अशोक वर्मा"गुड्डू" नीरज ओझा राहुल सिंह रामबाबू गुप्ता सत्येंद्र त्रिपाठी सुरेश सिंह पीएन पाठक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें— मेट्रो स्टेशनों के सामने खड़े वाहनों के खिलाफ जल्द चलेगा ​अभियान

नाका हनुमानगढ़ी पर महंत रामदास ने आरती पूजन किया इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला संरक्षक राम लाल जयसवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी पर नगर विधायक वेद गुप्ता भाजपा नेता राजीव त्रिपाठी,केशव बिगुलर,विनोद जायसवाल, विहिप विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा महानगर मंत्री अभिषेक सिंह , अधिवक्ता परिषद के के सिंह आदि उपस्थित थे

राम नगरी की सीमा उदया चौराहे पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, संत समिति के अध्यक्ष सनकादिक आश्रम महंत कन्हैया दास, के मार्गदर्शन में राम भक्तों ने स्वागत किया इस दौरान गया शरण महाराज रामदास विश्वनाथ दास आदि ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें— अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना पहचान पत्र के वोट डालने की कोशिश करने का केस दर्ज

कारसेवक पुरम द्वार पर केंद्रीय सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज,विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा, वीरेंद्र कुमार तथा राम वेद विद्यालय के बटुक ने प्रधानाचार्य आचार्य इंद्र देव आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम नारद भट्टाराई के संयोजन में वैदिक मंत्रों के साथ संतों और रथ यात्रा का आरती उतारकर स्वागत हुआ।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story