×

Siddharthnagar: कच्चा मकान ढहा, दो मासूम सहित महिला दबी, CHC बिजौरा में भर्ती

Siddharthnagar: जिले के गागापुर गांव में खपरेल का एक मकान ढह गया। मकान की दीवार पड़ोस के कच्ची दीवार पर गिरी, जिससे वह भी गिर गई। वहां मौजूद महिला व दो मासूम बच्चे उसमें दबकर घायल हो गए।

Intejar Haider
Published on: 31 July 2022 1:03 PM GMT
Siddharthnagar News
X

गिरा हुआ कच्चा मकान 

Siddharthnagar: जिले के गागापुर गांव में रविवार की सुबह खपरेल का एक मकान ढह गया। मकान की दीवार पड़ोस के कच्ची दीवार पर गिरी, जिससे वह भी गिर गई। वहां मौजूद महिला व दो मासूम बच्चे उसमें दबकर घायल हो गए।

सुबह अचानक मकान का एक हिस्सा ढहा

त्रिलोकपुर थानांतर्गत (trilokpur police station) उक्त गांव में कौशलेंद्र शुक्ल का पुराना मकान खपरेल का मकान है, जिसकी स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। पक्के मकान के लिए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रयास तो किए, पर इनको योजना का लाभ नहीं मिला। इसके चलते परिवार उसी मकान में रहता है।

इधर बरसात में मकान कमजोर हो गया। सुबह करीब 10.30 बजे अचानक मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिसकी दीवार पड़ोसी श्याम किशोर शुक्ला के घर पर गिर गई, वहां की भी कच्ची दीवार थी, वह भी ढह गई। अंदर श्याम किशोर की नातिन 25 वर्षीय विनीता, जिसका विवाह हरनाखुरी गांव में हुआ था और नागपंचमी व रक्षाबंधन त्योहार मनाने मायके आई थी, वह और उसकी चार वर्षीय बेटी अम्बिका और डेढ़ वर्ष का लड़की लक्की उसकी चपेट में आ गए। तीनों गिरी दीवार में दब गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौरा में कराया भर्ती

पूरा परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गिरी दीवार के मलबे से महिला व दोनों मासूम को निकाला गया। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौरा (Primary Health Center Bijora) में भर्ती कराया गया। मकान ढहने से कौशलेंद्र का नुकसान तो हुआ ही, श्याम किशोर के घर में मौजूद तीन लोग घायल हुए। उनकी नल और एक तरफ की दीवार पूरी तरह ध्वस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा (In-charge Inspector Vidyadhar Kushwaha) ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, पता कराते हैं कि किस प्रकार की घटना हुई।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story