×

ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सिद्धार्थनगर में समापन, '...राहुल गांधी नौजवान, किसान के लिए मांग रहे न्याय'

Siddharthnagar News: काजी सुहेल ने आगे कहा कि, 'राहुल गांधी की न्याय यात्रा संभवतः 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी वाराणसी में प्रवेश करेगी। उक्त अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता वाराणसी पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगे।'

Intejar Haider
Published on: 30 Jan 2024 12:01 PM GMT
ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सिद्धार्थनगर में समापन, ...राहुल गांधी नौजवान, किसान के लिए मांग रहे न्याय
X

Siddharthnagar News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस अध्यक्षों के नेतृत्व में यात्रा पर निकले थे, जिनका मंगलवार (30 जनवरी) का समापन हुआ। ये यात्रा पिछले 26 जनवरी से 29 जनवरी तक निकाली गई थी। ब्लाक स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हुआ।

बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने ब्लॉक से भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सिद्धार्थनगर स्थिति हाइडिल तिराहा पहुंचे। वहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में ये यात्रा शुरू हुई। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ समय गांधी जी के चरणों में बैठकर कांग्रेस जनों ने राम धुन गया। इस तरह भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान प्रदेश सचिव अनिल भारती भी मौजूद रहे।

'आम लोगों को न्याय मिलने तक जारी रहेगी न्याय यात्रा'

कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि, 'देश के लाखों बेरोजगार, नौजवानों, किसानों, पीड़ितों के न्याय की मांग को लेकर राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकले हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी की इस यात्रा से केंद्र सरकार भयभीत है। न्याय यात्रा को बाधित करने का लगातार कुचक्र जारी है। बावजूद, राहुल गांधी की यात्रा आम लोगों को न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगी।'

राहुल जल्द होंगे यूपी में

काजी सुहेल ने आगे कहा कि, 'राहुल गांधी की न्याय यात्रा संभवतः 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी वाराणसी में प्रवेश करेगी। उक्त अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता वाराणसी पहुंचकर यात्रा में शामिल होंगे।'

'राहुल की यात्रा से कांग्रेस के प्रति भरोसा'

प्रदेश सचिव अनिल भारती ने जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि, 'राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश के करोड़ों लोगों का राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास, भरोसा बढ़ा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में लोग फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनायेंगे।' कार्यक्रम को पूर्व प्रत्याशी किरन शुक्ला, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, अनिल सिंह अन्नू, रंजना मिश्रा, सतीश त्रिपाठी, दीपक यदुवंशी, अकील अहमद मुन्नू, गालिब बिसेन आदि ने भी सम्बोधित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर इश्तियाक चौधरी, होरी लाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, गुल मोहम्मद, रितेश त्रिपाठी, पप्पू खान, सुरेश शुक्ला, शकील अंसारी, दिवाकर त्रिपाठी, ज्योति पांडेय, रियाजुद्दीन राईनी, सूरज जायसवाल, सुदामा प्रसाद, वाहिद अली, देवेन्द्र कुमार राव, शौकत अली, विशाल चौरसिया, जाफर अली, अकरम अली, धीरज गुप्ता, राजेश शास्त्री, वलीउल्लाह हाशमी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story