TRENDING TAGS :
Chhath Puja: डूबते सूर्य को अर्घ देने के साथ शुरू होगा छठ पर्व, राप्ती नदी के तट पर सजाई गई वेदियां
Siddharthnagar News: नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कर्मचारियों के साथ राप्ती नदी तट का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लेते हुए तट पर निर्मित होने वाले चबूतरे की निगरानी के साथ सफाई व्यवस्था कार्य को तेज करने पर जोर दिया। माता छठी की वेदियों को साफ सुथरा कर उसकी रंगाई कराई गई।
Siddharthnagar News (Pic:Newstrack)
Siddharthnagar News: छठ पर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाएं आज शाम अर्घ देंगी। डुमरियागंज नगर पंचायत प्रशासन व्यवस्था चाक चौबंद रखने में शुक्रवार को पूरे दिन लगा रहा। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कर्मचारियों के साथ राप्ती नदी तट का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लेते हुए तट पर निर्मित होने वाले चबूतरे की निगरानी के साथ सफाई व्यवस्था कार्य को तेज करने पर जोर दिया। माता छठी की वेदियों को साफ सुथरा कर उसकी रंगाई कराई गई।
छठ घाट को ठीक करने में लगे कर्मी
डुमरियागंज राप्ती नदी तट पर छठ पर्व भव्य रूप से मनाया जाता है। मूल रूप से बिहार का यह त्योहार स्थानीय परिवेश में भी घुल चुका है। सूर्योपासना के इस पर्व को पहले जहां सीमित संख्या में लोग मनाते थे वहीं अब संख्या बढ़ती ही जा रही है। छठ घाट की व्यवस्था ठीक करने में कर्मी पिछले तीन-चार दिनों से लगे हुए हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया घाट का निरीक्षण
घाट पर साफ-सफाई का कार्य तेज कराया गया है, वहीं श्रद्धालु भी छठ वेदियों की मरम्मत व रंगाई पूर्ण हो गई है। चूंकि महिलाओं की भारी भीड़ यहां एकत्र होती है, जिसको देखते हुए उनके बैठने की अलग से व्यवस्था कराई जा रही है। समुचित प्रकाश का इंतजाम कराया जा रहा है। नपं.अध्यक्ष प्रतिनिधि अतीकुर्रहमान के निर्देशन में महंथ मिश्रा, हसन ताकीब, सफाई नायक मो. हैदर व कासिम मेंहदी नदी तट पर डटे रहे और घाट को संवारने हेतु चल रहे कार्य को अंतिम चरण में पहुंचाते हुए नजर आए।