TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News:सिद्धार्थनगर ने देर रात तक चली आतिशबाजी, घरों को दियो और रंग बिरंगी झालरों से सजाया
Siddharthnagar News: दीपावली पर सुबह से ही घर घर में तैयारी शुरू कर गई थी। लक्ष्मी, गणेश की पूजा के लिए मूर्तियों की खरीदारी की गई। मिट्टी के दिए भी खरीदे गए, जबकि रंग बिरंगी झालरों की भी खरीदारी हुई। शाम होते ही घरों में लक्ष्मी, गणेश के पूजन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। लोगो ने पहले देव स्थानों पर श्रद्धा के दीप जलाए।
Siddharthnagar News (Pic- Newstrack)
Siddharthnagar News: दिपो का पर्व दीपावली जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। सुख समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की गई। मंदिरों से लेकर घरों तक दीप जले। देर रात तक लोग दिवाली की शुभकामनाएं देते रहे। पटाखे की गूंज भी देर रात रात्रि तक सुनाई देती रही।
दीपावली पर सुबह से ही घर घर में तैयारी शुरू कर गई थी। लक्ष्मी, गणेश की पूजा के लिए मूर्तियों की खरीदारी की गई। मिट्टी के दिए भी खरीदे गए, जबकि रंग बिरंगी झालरों की भी खरीदारी हुई। शाम होते ही घरों में लक्ष्मी, गणेश के पूजन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। लोगो ने पहले देव स्थानों पर श्रद्धा के दीप जलाए।
लोगों ने एक दूसरे को दो दिवाली की बधाई
मकान को रंग बिरंगी झालरों और मोमबत्तियों से जगमगाया गया। शहर से लेकर गांव रोशनी से नहा उठे। मंदिर से लेकर घर रंग बिरंगी व दीपों से जगमग हो उगते घरों और मंदिरों के अलावा लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों पर दीप जलाए। दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन करने के बाद लोग परिवार के सदस्यों के साथ घरों पर दिए जलाए और आने वाले मेहमानों का मुंह मीठा कराया।
दिवाली पर बच्चों में दिखा उत्साह
दीपावली पर्व पर शान होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। बच्चे हो या बड़े सभी उत्साह में डूबे दिखाई दिए। बच्चे फुलझड़ी का लुत्फ उठा रहे थे तो बड़े तरह तरह के पटाखा फोड़ रहे थे। चौराहा हो या प्रमुख बाजार अथवा घर हर जगह आतिशबाजी होती रही। आतिशबाजी की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही।