×

Siddharthnagar News: नावेद बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष

Siddharthnagar News: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की नई कार्यकारिणी गठन में नावेद रिजवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। साथ ही मेहंदी रिजवी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

Intejar Haider
Published on: 5 April 2024 11:04 AM GMT
नावेद रिजवी और मेहंदी रिजवी।
X

 नावेद रिजवी और मेहंदी रिजवी। (Pic: Newstrack)

Siddharthnagar News: समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवीन कार्यकारिणी गठन के क्रम में डुमरियागंज तहसील के हल्लौर निवासी दो लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चुना गया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के माध्यम से सपा हाईकमान में हल्लौर की प्रबल भागीदारी देखने को मिली है। पार्टी हाई कमान द्वारा जारी सूची में नावेद रिजवी को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मेहंदी रिजवी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

नावेद रिजवी बने राष्ट्रिय उपाध्यक्ष

इस नियुक्ति के बाद जनपद सिद्धार्थनगर की स्थानीय कार्यकारिणी के लोगों में काफी खुशी है। इस संबंध में पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडे ने कहा कि यह दोनों ही चेहरे राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं और काफी संघर्षशील हैं। जिससे आगामी चुनाव में पार्टी को इनके मजबूत कंधों से बल मिलेगा। वहीं जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि नावेद रिजवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मेहदी रिज़वी को राष्ट्रीय सचिव बनाकर पार्टि शीर्ष नेतृत्व ने सरहानीय कार्य किया है। विशेष रूप से नावेद एक बड़े समाज सेवी व राजनैतिक व्यक्तित्व के मालिक है। जिनका डुमरियागंज विधानसभा में विजय पताका लहराने में काफी योगदान रहा है। मेहंदी रिज़वी एक कुशल वक्त एवं समाजवादी चिंतक के रूप में पार्टी को हमेशा मजबूती देते रहे।

लोकसभा चुनाव में पार्टी को दिलाएंगे जीत

लालजी ने कहा कि आने वाले चुनाव में इन लोगों से पार्टी को लाभ मिलेगा। अपने पदोन्नति पर नवेद रिजवी और मेहंदी रिजवी ने कहा कि पार्टी हाई कमान ने जिस विश्वास के साथ हम लोगों को यह जिम्मेदारी सौंपी है उसपर हम पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही पार्टी के सभी दिशा निर्देशों पर अनुपालन के क्रम में पूरी ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ काम करेंगे। जनपद सिद्धार्थ नगर व डुमरियागंज के सभी इकाइयों के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं में विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक अनिल सिंह, राम फेर, अंशु यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, सुरेश यादव, अजय यादव, उग्रसेन सिंह, कविता यादव, चमन आरा, त्रिभुवन यादव, घिसियमन यादव,अजय चौधरी, मोहम्मद हारुन, इशरत जमील, प्रदेश सचिव अफसर रिज़वी, विजय अग्रहरी, अलाउद्दीन खान, अबूबकर खान, प्रदीप, मसीहुल्लाह खान आदि ने बधाई दिया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story