×

NET JRF: सिद्धार्थनगर की रीनू सिंह JRF के लिए चयनित

Siddharthnagar News: डुमरियागंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रण विजय सिंह की पुत्री रीनू सिंह जेआरएफ (JRF) के लिए चयनित हुई है।

Intejar Haider
Published on: 19 March 2024 7:48 AM GMT
Siddharthnagar News
X

 रीनू सिंह source: Newstarck

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नाउवागांव निवासी व डुमरियागंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रण विजय सिंह की पुत्री रीनू सिंह जेआरएफ (JRF) के लिए चयनित हुई है। भारतीय अनुसंधान परिषद् (Indian Council of Research) नई दिल्ली द्वारा रीनू सिंह को जेआरएफ के लिए चयनित किया गया है। वो सिद्धार्थनगर जिले में स्थित सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में डाक्टर सच्चिदानंद चौबे इतिहास विभाग के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही है।

नियमित पढ़ाई से आसान हुई राह

रीनू ने बताया कि नेट जेआरएफ (NET JRF) के लिए उन्होंने नियमित पढ़ाई की थी। उन्होंने टाइम मेनेजमेंट का ध्यान रखते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनका कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग अपने करियर को बेहतर बनाने में करना चाहिए न कि सिर्फ मनोरंजन का साधन बनाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की शुरूआती मेहनत ही उसे सफलता दिलाती है। सफलता का कोई शोर्टकर्ट नहीं होता है। उनके पिता रणविजय सिंह ने बताया की रीनू की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से हुई। बचपन से ही वह पढ़ाई के प्रति बहुत गंभीर थी। ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करती थी। आज हम सभी बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे रहे। गांव के लोग कहते है कि बचपन से हमने रीनू को पढ़ाई लिखाई के प्रति बहुत समर्पित देखा है। आज उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इन्होंने दी बधाई

रीनू की इस उपलब्धि पर इंदु सिंह, रामेंद्र कुमार सिंह, निर्मला सिंह, मनोज तिवारी, यशवंत यादव, प्रवीण सिंह, अमित कुमार, नागेंद्र पाण्डेय, सोनिया सिंह, युवराज पांडेय, विनय कुमार सिंह आदि सभी गांव वालों ने बधाई दी है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story