×

देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ सिद्धार्थनगर, DM ने फहराया तिरंगा, लोगों ने एक-दूसरे से कहा-...जय हिंद

Republic Day 2024: जिलाधिकारी ने कहा, 'जीवन मूल्यों का संकलन प्रस्तावना में है। सभी को अपने कार्यो के प्रति सकारात्मक भावना रखनी चाहिए। अपने मन में नकारात्मक भाव न लाये।'

Intejar Haider
Published on: 26 Jan 2024 10:16 AM GMT
Republic Day 2024
X

सिद्धार्थनगर DM और एसपी ने फहराया तिरंगा (Social Media)

Siddharthnagar News: जिले में शुक्रवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस की धूम रही। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों, थाना, ब्लॉक, निजी प्रतिष्ठानों पर शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। हर तरफ जन -ण मन की गूंज सुनाई दी। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' की गूंज से वातावरण गुंजायमान रहा। जगह-जगह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए स्कूली बच्चों ने पूरा समां बांध दिया।

गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन पर परंपरागत रूप से जिलाधिकारी पवन अग्रवाल (DM Pavan Agarwal) ने कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ।

DM पवन अग्रवाल- आज के दिन संविधान लागू हुआ

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने राष्ट्रीय संकल्प को पढ़ा। वहां उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने जिलाधिकारी को सलामी दी। डीएम पवन अग्रवाल ने संबोधन में कहा, 'हमारे देश को आजाद कराने में अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी कुर्बानियों का ये प्रतिफल है, जो आज हम अपने देश में स्वतंत्र होकर खुली सांस ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि, 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हो गया था। परन्तु देश को चलाने के लिए उस समय कोई व्यवस्था नहीं थी। संविधान निर्माताओं ने 26 जनवरी 1950 को हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चलाने के लिए संविधान लागू हुआ। तब जाकर हमारे देशवासियों को पूर्ण रूप से आजादी मिली।'

'जीवन मूल्यों का संकलन प्रस्तावना में है'

जिलाधिकारी ने आगे कहा, 'जीवन मूल्यों का संकलन प्रस्तावना में है। सभी को अपने कार्यो के प्रति सकारात्मक भावना रखनी चाहिए। अपने मन में नकारात्मक भाव न लाये। देश ने मंगलयान भेजा और सफलता प्राप्त की। हमे अपने सार्म्थ्य को बढ़ाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। सभी एक लक्ष्य पर आगे बढ़े जिससे प्रदेश और देश उन्नति करे। आज हमारा देश निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।'

एसपी प्राची सिंह ने भी दी शुभकामनाएं

एसपी प्राची सिंह ने जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी को मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस बधाई दी। वही पुलिस कार्यालय पर एएसपी सिद्धार्थ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिले से सभी थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मिष्ठान वितरण भी हुआ। थानों में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष परेड आयोजित किए गए। संविधान की शपथ दिलाई गई। शाहपुर स्थित हिंदू भवन में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया उन्होंने गणतंत्र दिवस एवं संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story