×

Siddharthnagar Mahotsav: अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, जमकर चलीं कुर्सियां, पुलिस ने भांजी लाठियां

Siddharthnagar Mahotsav: भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करते समय दर्शको ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए दर्शको ने कई कुर्सियां को तोड़ दिया।

Intejar Haider
Published on: 2 Feb 2024 8:07 AM GMT
Siddharthnagar Mahotsav
X

गायिका अक्षरा सिंह (सोशल मीडिया)

Siddharthnagar Mahotsav: भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह के गीतों लोग जमकर थिरके। अक्षरा ने भी लोगों की मांग पर एक के बाद एक गाना सुनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। अक्षरा सिंह की सुरीली आवाज देर तक लोगों के दिल दिमाग पर छाई रही। उनके गीत मेरी अखियां नशीली हैं, माचिस की तीली पर सर्वाधिक तालियां बजी।

सिद्धार्थनगर महोत्सव में गुरुवार की रात अक्षरा सिंह जैसे ही मंच पर पहुंची, लोगों ने अपने मोबाइल की लाइट जलाकर उनका स्वागत किया। तमाम लोग उनकी फोटो लेने के लिए उतावले दिखे। हाथ हिलाकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी लोगों का अभिनंदन किया। लोगों की अपार भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर आकर धन्य हो गई। अक्षरा सिंह ने भीड़ में मौजूद लोगों से तीन बार जय श्री राम का नारा लगवा कर लोगों में जोश भर दिया। इसके बाद उन्होंने ना बांटो राम को मेरे प्रभु श्री राम सबके हैं, गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। बाद में उन्होंने लोगो की मांग पर एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये।


भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करते समय दर्शको ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए दर्शको ने कई कुर्सियां को तोड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा बढ़ता देखकर बल प्रयोग करके स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी भांजी। जिले में 5 दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव चल रहा है। इसी क्रम में 1 फरवरी की शाम महोत्सव में आयोजित भोजपुरी नाइट में भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह का कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंची। इस कार्यक्रम को देखने के लिये हजारो लोग महोत्सव पहुंच गए, जिससे अव्यवस्था फैल गई, वहीं जब कार्यक्रम देखने में लोगो को परेशानी हुई तो पीछे की ओर बैठे लोगों ने आपा खो दिया और एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकने लगे। हालांकि स्थिति को देखते हुए स्टेज से अक्षरा सिंह ने शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।


विकसित भारत के सपने को साकार कर रही ग्राम पंचायत

महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को पंचायत विभाग की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा की ग्राम पंचायत अन्य कार्यदायी संस्थाओं से बेहतर ढंग से विकास कार्यों को संपादित कर रही है। अब ग्राम पंचायत भी नगर निकायों की भांति अपने कार्यालयों से विकसित भारत के सपने को साकार करने में जुटी है। जिले भर में विकास के कार्य निरीक्षण के दौरान देखा जा रहा है। सड़क, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी भवन एवं प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो रही है। इसमें ग्राम प्रधानों का योगदान महत्वपूर्ण है। सीडीओ ने कहा की 268 ग्राम पंचायत माडर्न गांव के रूप में विकसित हो रही है। दूसरे चरण में सभी ग्राम पंचायतों को मॉडर्न ग्राम पंचायत बना दिया जाएगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story