×

Siddharthnagar News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर काटा केक, पौधे लगाकर लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प

Siddharthnagar News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र के सपाइयों ने तहसील मुख्यालय स्थित कार्यालय में केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही अपने नेता के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए पौधे भी लगाए।

Intejar Haider
Published on: 1 July 2023 10:09 AM GMT
Siddharthnagar News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर काटा केक, पौधे लगाकर लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प
X
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर काटा केक, पौधे लगाकर लिया पर्यावरण को बचाने का संकल्प : Photo- Newstrack

Siddharthnagar News: ‘जनता आज भी याद करती है सपा सरकार’ नगर पंचायत स्थित सपा कार्यालय में शनिवार दोपहर में बड़ी संख्या में सपाई एकत्रित हो गए। अखिलेश यादव के जन्मदिन (Akhilesh Yadav Birthday) पर केक काटा गया। सपा नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव ने कहा कि पार्टी की मजबूती और एकजुटता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जितने कार्य किए हैं, वह महत्वपूर्ण हैं। उनका मार्गदर्शन सभी को मिलता रहे इसलिए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में पिछड़ों, वंचितों और शोषितों का पूरी तरह से सम्मान किया जाता है। उनकी सरकार में तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई, जिसे जनता आज भी याद करती है। हमारी जिम्मेदारी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ गई है। हम सपा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे। इस दौरान तोताराम वर्मा, रघुनंदन पांडेय, संजय उपाध्याय, अज्जू सिंह, चिक्कू यादव, सत्यनारायण यादव, अवधेश सिंह, दिवाकर यादव, अखिलेश यादव, जगराम यादव आदि मौजूद रहे।

सपा विधायक के दफ्तर पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर विधायक सैय्यदा खातून ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाईं। अफसर रिजवी, इरफान मिर्जा, सुहेल फारूकी, घिसयावन यादव, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, बच्चाराम, विजय अग्रहरी आदि कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो के कार्यकाल के दौरान विकासकार्यों को ऐतिहासिक बताया।

यूपी के बांदा में रक्तदान कर मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिवस

Banda News: (Anwar Raja): जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन अलग तरीके से मनाया। यहां सपाइयों ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस दौरान बबेरू विधायक विशंभर यादव, सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बल्ड बैंक को रक्त डोनेट किया और कहा कि रक्तदान जीवनदान है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर किसी को जीवनदान करने से अच्छा कोई तरीका नहीं हो सकता है।

Intejar Haider

Intejar Haider

Next Story