×

Siddharthnagar News: घर में सो रही महिला पर घारदार हथियार से हमला, मौके पर मौत

Siddharthnagar News: घर में अकेली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Intejar Haider
Published on: 16 Jun 2024 5:58 AM GMT (Updated on: 16 Jun 2024 7:43 AM GMT)
Siddharthnagar News
X

मौके पर पहुंचीं एसपी। (Pic: Newstrack)

Siddharthnagar News: खेसरहा थाना के कुर्थिया चौकी क्षेत्र के ग्राम कठमोरवा में घर के बरामदे में सो रही 65 वर्षीय महिला पर किसी ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। महिला का नाम अनार कली पत्नी हरिलाल है। महिला के पति की मृत्यु आठ वर्ष पहले हो चुकी है। मृतक का बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता है तथा छोटा बेटा किसी रिश्तेदारी में गया था। घर में अनारकली अकेली थी। जब उन पर हमला हुआ तो तेज से चिल्लाई। आवाज सुनकर पड़ोसी महेंद्र जब उनके पास पहुंचे तो हमलावर फरार हो चुके थे। उनका शरीर खून से लथपथ था। महिला के शरीर पर कई जगह घाव के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर पहुंचीं एसपी

खेसरहा थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह रात में ही मौके पर पहुंचे और जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया। सुबह एसपी प्राची सिंह व एएसपी सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक खेसरहा को घटना के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

एसपी ने दी जानकारी

एसपी प्राची सिंह ने बताया की सूचना मिली एक वृद्ध महिला है उनकी हत्या कर दी गई है। तत्काल थाने की पुलिस वहां पहुंची और मैंने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया ये हत्या लग रही है। उनका छोटा बेटा है जो उनके साथ रहता है। उनसे तहरीर लिखवाई जा रही है। उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आगे की विधिक कार्यवाई इसमें प्रचलित है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story