Bundeli Lok Geet: बुंदेली लोकगीत की शानदार प्रस्तुति से अर्चना कोटार्या ने बांधा समां

Bundeli Lok Geet: कार्यक्रम में बुंदेलखंड की शान मुख्य बुन्देली गीतकार अर्चना कोटार्या, अतर्रा, बाँदा ने समां बांधकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया |

Vertika Sonakia
Published on: 10 March 2023 4:47 PM GMT
Bundeli Lok Geet: बुंदेली लोकगीत की शानदार प्रस्तुति से अर्चना कोटार्या ने बांधा समां
X

Bundeli Lok Geet: अर्चना कोटार्या ने विभिन्न बुंदेली लोक गीतो से सभी दर्शको का मन मोह लिया |

“मिनट बुंदेली है भाषा अपनी,

बुंदेली है अपनी शान,

बुंदेली पर गर्व हमें हैं,

बुंदेली से अपना मान |”

भारतीय लोक परम्परा में पीढ़ी दर पीढ़ी लोक संस्कृति के महत्वपूर्ण तत्व लोकगीतों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के रूप में मिलते रहे हैं | फगुआ, चैती, बिरहा, गारी, आलह, सोहर तमाम रूपों में लोक गीतों का प्रस्फुटन होता रहा है जिसमें ग्रामीण अंचल के आम आदमी के दुख सुख -बहुत भावशाली ढंग से व्यक्त होते रहे हैं | उत्तर भारत के हिंदी पट्टी के समृद्ध लोक गीतों की इस परम्परा में बुंदेली लोकगीतों को एक महत्वपूर्ण स्थान मिला हुआ है |

आज इसी कड़ी में संगीत नाटक अकादमी की वाल्मीकि रंगशाला में बुंदेली लोक गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम में बुंदेलखंड की शान मुख्य बुन्देली गीतकार अर्चना कोटार्या, अतर्रा, बाँदा ने समां बांधकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया |

लोक गीतों की कड़ी में देवी गीत - “बड़ो नीको बनो शृंगार मोरी मैय्या |”

सोहर – अवध में श्री रामचन्द्रजी के जन्म का बधाई गीत , लोक भजन- बड़े चाव से पालत हूँ परिवार में हरी लोक गीत प्रस्तुत करे, बुंदेलखंड न्यारो लगे हमें प्रारण सो प्यारो की प्रस्तुति करी |

गायन शैली जिसमे झलकता है बुंदेलखंड के प्रति स्नेह

अर्चना जी ने अपनी मधुर ध्वनी से बुंदेली लोकगीतों को नए मुकाम तक पहुंचाया | इन्होंने लोकगीतों की मर्यादा को कायम रखते हुए उन्हें लोगों के दिलों में राज़ किया | इन्होंने बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विविधता और सभ्यता को अपने बुंदेली गीतों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया | इस रसमय कार्यक्रम को सभी दर्शको द्वारा खूब सराहा गया |

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story