Akanksha Dubey Death Case: समर सिंह गिरफ्तार, पुलिस को 24 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड, भाई को पकड़ने के लिए दबिश जारी

Akanksha Dubey Death Case: भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह पर अकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

Jugul Kishor
Published on: 7 April 2023 10:18 AM GMT (Updated on: 7 April 2023 1:45 PM GMT)
Akanksha Dubey Death Case: समर सिंह गिरफ्तार, पुलिस को 24 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड, भाई को पकड़ने के लिए दबिश जारी
X
आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में आरोपी समर सिंह गिरफ्तार (सोशल मीडिया)

Akanksha Dubey Death Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं समर सिंह के भाई संजय सिंह की तलाशी की जा रही है। समर सिंह पर अकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अकांक्षा दुबे के आत्महत्या के बाद से समर सिंह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ पुलिस की तरफ से लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

कोर्ट ने समर सिंह को वाराणसी पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर दिया

वाराणसी पुलिस ने समर को गाजियाबाद के सीजेएम में कोर्ट में पेश किया। समर को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस ने अदालत से 24 घंटे की ट्रांजिड रिमांड मांगी। वहीं कोर्ट ने पुलिस को सिंगर की रिमांड दे दी है। कोर्ट ने समर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर बनारस भेजा। वाराणसी पुलिस समर सिंह को वाराणसी लेकर जा रही है। अब 24 घंटे के भीतर समर सिंह को वाराणसी की संबंधित कोर्ट में पेश करना होगा।

जानकारी के मुताबिक समर सिंह को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्ल्स क्रिस्टल सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले वह नोएडा में रह रहा था, चार दिन पहले यहां आया था। गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, गुरुवार को वाराणसी पुलिस गाजियाबाद आई थी। आकांक्षा दुबे मामले में हम से मदद मांगी थी। इसके बाद गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक एक सोसाइटी से वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वाराणसी लाया जाएगा समर सिंह

मिली जानकारी के मुताबिक समर सिंह को आज यानि कि शुक्रवार को ही वाराणसी लाया जाएगा। पुलिस पूरे मामले को लेकर समर पूछताछ करेगी। आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर पर पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था। समर सिंह को पिछले करीब 11 दिनों से पुलिस खोज रही थी।

आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर लगाए हैं ये गंभीर आरोप

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या होने की आशंकी जताई है। मधु दुबे का आरोप है कि सिंगर समर सिंह ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए साथ ही समर सिंह ने अकांक्षा के आपत्तिनजन वीडियो भी बनाये थे। समर सिंह उनकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था, उसके साथ गलत व्यवहार करता था साथ ही उनकी बेटी के पैसे भी समर सिंह ही रखता था। वो उनकी बेटी के साथ मारपीट भी करता था। इतना ही नहीं वो उनकी बेटी को किसी दूसरे कलाकार के साथ काम भी नहीं करने देता था।

बता दें कि आकांक्षा दुबे का शव 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मिला था। आकांक्षा का शव होटल के कमरे मेें फंदे से लटका हुआ मिला था। जिसके बाद उनकी मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे और बेटी की हत्या की आशंका जताई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story