Sitapur Viral Video: छोटे बच्चे के सामने सीओ ने घसीटा पिता को,...बुरा बर्ताव देख बेटा भी पुलिस से भिड़ गया, देखें वीडियो

Sitapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जो मानवता को शर्मसार करने वाला है। साथ ही एक बार फिर खाकी पर सवाल खड़े कर रही है।

aman
Written By amanReport Sami Ahmed
Published on: 25 Nov 2022 8:53 AM GMT (Updated on: 25 Nov 2022 10:07 AM GMT)
X

सीतापुर सीओ सिटी सुशील सिंह पीटते हुए (Social Media)

Sitapur Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर जिले (Sitapur District) से एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जो मानवता को शर्मसार करने वाला है। साथ ही एक बार फिर खाकी पर सवाल खड़े कर रही है। वीडियो में सीओ सिटी सुशील सिंह का अमानवीय चेहरा सामने आया है। दरअसल, एक कार और साइकिल सवार के बीच टक्कर हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसी वक्त कार चालक को पकड़ लिया। तब कार चालक के मासूम बेटे ने इसका विरोध किया। इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देख सीओ सुशील सिंह के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

यूपी के सीतापुर जिले से एक वीडियो सामने आ रही है। वीडियो में सीओ सिटी सुशील सिंह एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। सीओ काफी गुस्से में हैं। एक व्यक्ति की गिरेबान पकड़े घसीट रहे हैं। लेकिन, इसी बीच उस पिटते शख्स का छोटा बच्चा आगे आता है और अपने पिता के साथ हुए इस व्यवहार पर पुलिस से भिड़ जाता है। इस पूरे घटनाक्रम का वहीं खड़े किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वो पुलिस वालों के इस अमानवीय व्यवहार प[प्रे पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही, अपने पिता के लिए बच्चे के जज्बे की तारीफ भी कर रहे हैं।

क्या है मामला?

आपको बता दें कि, सीतापुर के खैराबाद थाना इलाके में एक कार से दो साइकिलों की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दोनों साइकिल सवार घायल हो गए। किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने कार चालक को पकड़ लिया। जिसके बाद विवाद बढ़ने लगा। सीओ सिटी सुशील सिंह इतने गुस्से में थे कि, मासूम बच्चे के सामने ही उसके पिता को पीटने लगे। अपने पिता को असहाय और घसीटता देख बच्चा पुलिस वालों से भीड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला तूल पकड़ चुका है। वीडियो साफ दिख रहा है कि मासूम बच्चे ने पिता के साथ हो रही बदसलूकी के दौरान सीओ सिटी सुशील सिंह का हाथ पकड़ा। उन्हें रोकने की कोशिश की। मगर, सीओ ने किसी की एक न सुनी। बच्चे के पिता को घसीटते हुए ले गए।

बुरी तरह घिर चुके हैं सीओ सुशील सिंह

सीतापुर सीओ सिटी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मगर, सीओ सिटी सुशील सिंह और स्थानीय पुलिस इस उत्पीड़न मामले में बुरी तरह घिरती नजर आ रही है। लोगों का कहना है, यदि कार चालक की गलती थी तो उसे पकड़ कर ले जाते और जो भी आवश्यक कार्रवाई होती करते। लेकिन, एक बच्चे के सामने उसके पिता के साथ ऐसा व्यवहार बिलकुल बर्दाश्त से बाहर है।

पुलिस का आया स्पष्टीकरण



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story