Sitapur News: अवध क्षेत्र की सभी सीटों को जीतने के लिए नैमिष में भाजपा का मंथन

Sitapur News: वोटर चेतन महा अभियान के अंतर्गत एक-एक बूथ से एक-एक नवयुवक का नया वोट बने इसको लेकर बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 25 Oct 2023 12:14 PM GMT (Updated on: 25 Oct 2023 12:15 PM GMT)
BJP held a review meeting regarding 2024 Lok Sabha elections
X

BJP held a review meeting regarding 2024 Lok Sabha elections

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में नैमिषारण्य में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अवध क्षेत्र की एक बड़ी बैठक की। इस बैठक में अवध क्षेत्र के 13 जिलों के सांसद विधायक दर्जनों विधायकों ने शिरकत की। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की मौजूद रहे। कमलेश मिश्रा ने बताया लोकतंत्र में वोट का बड़ा महत्व है। जिसके द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चयन होता है। वोटर चेतन महा अभियान के अंतर्गत एक-एक बूथ से एक-एक नवयुवक का नया वोट बने इसको लेकर बैठक में दिशा-निर्देश दिए गए।

बूथ पर जाकर नारियों के विषय पर चर्चा के निर्देश

नारी शक्ति बंधन अधिनियम के अंतर्गत हर बूथ पर जाकर नारियों के विषय में चर्चा करने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। महासम्मेलन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। आगामी 2 नवंबर कोअनुसूचित मोर्चा का एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा। सपा और कांग्रेस नकलची है जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी काम करती है उसी प्रकार वह भी नकल करते हैं नकलची कभी सफल नहीं होता है। वहीं बैठक के बाद बाहर निकाल कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा ने बताया नैमिषारण्य एक आस्था का विषय है। पिछली बार भी नैमिष से ही शुरुआत हुई थी। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने आजम खान पर तंज कसते हुए कहा उनका इतिहास आप जानते हैं। उन्होंने क्या किया है। राजनीति में आजम खान ने बहुत से लोगों का नुकसान किया है।


कमलेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस जैसी राजनीतिक करती रही है, वैसा ही दूसरे के बारे में सोचती है। एनकाउंटर के सवाल पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई अपराधी नहीं है तो हमारी सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाती। देश आजाद हुए करीब 60 साल हो गए, सरकार में रहने के बाद केवल एक ही मुद्दा रहता है महिलाओं को सशक्त करेंगे। रोजगार देंगे। 60 साल यही नारा देकर कांग्रेस ने राज किया। मुझे गर्व है अपनी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर, महिलाओं को सशक्त किया है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने 33 परसेंट आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त किया। इंडिया गठबंधन का पूरे देश से सुपड़ा साफ होगा।


कार्यक्रम में ये मौजूद रहे

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर,राज्य मंत्री-सुरेश राही, मंत्री- रजनी तिवारी, मंत्री- नितिन अग्रवाल, सतीश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, मुनेंद्र अवस्थी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story