×

Sitapur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले-पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिली शानदार जीत

Sitapur News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरूवार को जनपद के कसमंडा ब्लॉक के एक गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 7 Dec 2023 11:51 AM GMT
sitapur news
X

सीतापुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (न्यूजट्रैक)

Sitapur News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरूवार को जनपद के कसमंडा ब्लॉक के एक गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने गांव में ही चौपाल लगाई और भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। भाजपा कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनावों में भाजपा की शानदार जीत हुई है। बीजेपी को तीन राज्यों में बहुमत मिला है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी की जीत में अंतिम निर्णय जनता को ही लेना होता है। भाजपा की संख्या और वोट प्रतिशत बढ़ा है। प्रदेश अध्यक्ष ने घोसी चुनाव को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि घोसी में हम अपनी बात जनता के बीच नहीं पहुंचा पाए। जिस कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। उसी की हार को लेकर पूरी समीक्षा की गई और एक बार फिर से जनता के बीच हम अपनी बात रखने जा रहे हैं।

सनातन और गोमूत्र के महासंग्राम को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा और गठबंधन इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट करें। अखिलेश यादव द्वारा पीडीए की लड़ाई जारी रखने के बयान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा और कहा कि स्वार्थी परिवारवादी और बेमेल गठबंधन है। प्रदेश अध्यक्ष ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर की गई हत्या की घटना को दुखद बताया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला विधायक रामकृष्ण भार्गव एमएलसी पवन सिंह चौहान सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story