Sitapur News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

Sitapur News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सीतापुर पहुंचे और सदस्यता अभियान कार्यशाला में शिरकत की। भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 22 Aug 2024 11:40 AM GMT
Sitapur News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव
X

Sitapur News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सीतापुर पहुंचे और सदस्यता अभियान कार्यशाला में शिरकत की। भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर करोड़ों सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र दिया।

उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीतापुर पहुंचने पर चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों पर जोर दिया, जिससे जनता का विश्वास भाजपा में बना रहे। चौधरी ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य राज्य में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है, ताकि पार्टी की जड़ें और मजबूत हो सकें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से अवगत कराएं।

युवा चेहरों को लाने का प्रयास कर रही बीजेपी

भूपेंद्र चौधरी ने यह भी कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा नए और युवा चेहरों को सामने लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और समर्पण के साथ काम करने का संदेश दिया। चौधरी के इस दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखा गया। यूपी में होने वाले 10 विधानसभा के उपचुनाव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा संगठन की रचना दुरुस्त कर ली गई है। जैसे ही चुनाव आयोग घोषणा करेगा, उसके बाद प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया करके पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।

गन्ना समितियों के चुनाव पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव प्रस्तावित है, जो लोग गन्ना समिति के सदस्य और डेली गेट चुनकर आएंगे। डायरेक्टर बनेंगे तो हम लोग प्रयास करेंगे कि हमारी विचारधारा से जुड़े लोग चुन कर आएं और इस क्षेत्र में भाजपा का नेतृत्व करें। उपचुनाव में निर्णय जनता को करना है अपने कामों का लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाएगी। लोकसभा चुनाव में यूपी में हुई हार पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हार के बाद सारे कारणों को समझ लिया है, पूरी ताकत के साथ बीजेपी प्रधानमंत्री जी की जन कल्याण नीति के साथ आगे बढ़ेगी।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story