×

Sitapur News: मस्जिद के चबूतरे को लेकर विवाद, पुलिस पर हमला, 20 गिरफ्तार

Sitapur News: घायल उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 21 नामजद और दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 23 Feb 2025 9:59 PM IST
Dispute over mosque elbow, attack on police, 20 arrested
X

मस्जिद के चबूतरे को लेकर विवाद, पुलिस पर हमला, 20 गिरफ्तार (Photo- Social Media)

Sitapur News: सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के जलालीपुर देहात गांव में शनिवार देर रात मस्जिद के चबूतरे को लेकर प्रधान और एहतिशाम पक्ष के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष उग्र हो गए और पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

दहशत का माहौल

इस हमले में उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार और योगेश सिकरवार घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए 20 आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि कुछ लोग फरार हो गए।

घायल उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 21 नामजद और दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद आफाक, मोहम्मद सोहेल, वारिस अली, मोइन अहमद, चांद बाबू, मोहम्मद अमन, अरशद, सवालहीन, शाकिर अली, यूनुस, मोहम्मद इमरान, जिया उल हक, अतीब, एहतिशाम, वेद, सुहेल, मोहम्मद आदिल, दानिश, मुशीर और आंसू उर्फ रईस शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है, जबकि अकील हनीफ फरार है।

गांव में पुलिस बल तैनात

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।



Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story