Sitapur News: मनरेगा घोटाले में डीएम का एक्शन, चार प्रधानों सहित 8 सरकारी कर्मचारियों पर मुकदमा

Sitapur News: इस घोटाले की जानकारी होने के बाद तीन सदस्यीय समिति ने मनरेगा धनराशि का दुरुपयोग पाया था। यह मनरेगा घोटाला लगभग 72 लख रुपए का है।

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 15 July 2024 9:05 AM GMT
Sitapur News
X

सीतापुर डीएम। (Pic: Newstrack)

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में मनरेगा घोटाला सामने आया है। डीएम अभिषेक आनंद का इस घोटाले पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। डीएम अभिषेक आनंद ने चार प्रधानों सहित आठ सरकारी कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। 4 ग्राम पंचायत में सामग्री अंश की धनराशि निकालने के बावजूद कोई कार्य नहीं कराया गया। मनरेगा का यह घोटाला महमूदाबाद विकासखंड में हुआ है।

72 लाख रुपए का घोटाला

आपको बता दें कि महमूदाबाद विकासखंड की चार ग्राम पंचायत में सामग्री अंश की धनराशि निकालने के बावजूद कोई कार्य नहीं कराए गए। इस घोटाले की जानकारी होने के बाद तीन सदस्यीय समिति ने मनरेगा धनराशि का दुरुपयोग पाया था। यह मनरेगा घोटाला लगभग 72 लख रुपए का है। 4 ग्राम पंचायत के प्रधान सावर लाल, सर्वेश कुमार, ग्राम प्रधान पूनम सहित कामिनी देवी पर केस दर्ज कराया गया है। वहीं आठ सरकारी कर्मचारियों पर भी केस दर्ज हुआ है। सरकारी कर्मचारियों में सचिव प्रदीप कुमार, मनोज कुमार यादव, तकनीकी सहायक वीरेंद्र कुमार वर्मा, 4 ग्राम रोजगार सेवकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

मार्च में सामने आया घोटाला

वहीं इस मनरेगा घोटाले पर सीडीओ निधि बंसल का कहना है यह घोटाला मार्च महीने में सामने आया था। जिला स्तरीय अधिकारियों से इसकी अप्रैल माह में जांच कराई गई। जब जांच के बाद रिपोर्ट आई तो इसमें काफी अनियमिताएं पाई गईं। इसी मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें 4 ग्राम रोजगार सेवक, चार प्रधान, तीन पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस घोटाले में मनरेगा विभाग की भी लापरवाही सामने आई है। फिलहाल सीतापुर से या घोटाला उजागर होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घोटाले के बाद कर्मचारियों की गिरफ्तारी कब होती है या भी एक सवाल बनता है। और क्या इन घोटाले बाजों से जिला प्रशासन गबन की गई धनराशि को रिकवर करा पाएगा यह भी एक बड़ा सवाल है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story