TRENDING TAGS :
Sitapur News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर रूप से घायल
Sitapur News: सीतापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व प्रधान और अधिवक्ता के मुंशी गोपी यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का शक जताया जा रहा है।
पूर्व प्रधान पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल (Photo- Social Media)
Sitapur News: यूपी के सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में देर शाम अज्ञात हमलावरों ने पूर्व प्रधान और अधिवक्ता के मुंशी गोपी यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पीछे चुनावी रंजिश का शक जताया जा रहा है।
घटना का विवरण
बरगदिया गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान गोपी यादव न्यायालय में अधिवक्ता के मुंशी हैं। सोमवार देर शाम वह न्यायालय से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बबुरी गांव के पास पहुंचे, घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से गोपी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार ने वर्तमान प्रधान पर लगाया आरोप
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने इस हमले के लिए वर्तमान प्रधान सिमरन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है, और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में चुनावी रंजिश को इस हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है।